Pradesh Samwad
खेल

32 वी राष्टीय केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता सीनियर जूनियर महिला/पुरुष 15 वी पर केनो राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा प्रथम स्टैंडआप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश कयाकिंग और केनोइंग संघ भोपाल द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2022 को छोटे तालाब स्थित जलक्रीड़ा केंद्र पर पत्रकार वार्ता तथा संघ के पदाधिकारियों सदस्यों एवं खिलाडीयो एवं प्रशिक्षक की बैठक आयोजित की गई । जिसमे आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता स्व. संजीव कुमार सिंह (आईपीएस) की स्मृति में 32 वी राष्टीय केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता सीनियर जूनियर महिला/पुरुष 15 वी पर केनो राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा पहली स्टैंडआप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 10 से 13 मार्च 2022 तक आयोजित की जानी है । प्रतियोगिता की सम्पूर्ण जानकारी श्री प्रशांत कुशवाहा महासचिव भारतीय कयाकिंग और केनोइंग संघ द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश पुलिस , भारतीय कयाकिंग केनोइंग संघ , मध्यप्रदेश कयाकिंग केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में कराई जा रही है।उक्त प्रतियोगिता में देशभर के 26 से 27 राज्यो के 750 खिलाड़ी तथा 50 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे।

Related posts

पंकज आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन के साथ भोपाल में आयोजित बिलियर्ड्स और स्नूकर नेशनल्स की शुरुआत की

Pradesh Samwad Team

शालेय खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में कार्यशाला आयोजित

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
इंदौर संभाग की टीम ने जबलपुर संभाग को एक पारी और 12 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment