Pradesh Samwad
खेल

कुडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट टीम भोपाल के खिलाड़ियों ने 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय कुडो प्रतियोगिता तथा 02 द्वितीय फैडरेशन कप राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता

कुडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट टीम भोपाल के खिलाड़ियों ने 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय कुडो प्रतियोगिता तथा 02 द्वितीय फैडरेशन कप राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता जो कि 14 फरवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक हिमाचल प्रदेश के जिले में आयोजित हुई जिसमें भोपाल जिले के खिलाड़ियों ने सानदार प्रदर्शन करते हुए 04 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक 06 कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश तथा भोपाल को गौरवान्वित किया ।
विजेता खिलाड़ीयों के नाम :- 1. आस्था सोना – 02 गोल्ड पदक 2. श्रेयस वानखेड़े – 02 गोल्ड पदक, 3. आराध्या परमार – 01 रजत और 01 कांस्य पदक, 4. नमन यादव – 02 कांस्य पदक, 5. मंथन टैंक – 02 कांस्य पदक, 6. स्वाले खान – 01 कांस्य पदक
सहभागिता रही :- 1. दिशा पाल
भोपाल ज़िला कूडो संघ के अध्यक्ष श्री हर्षित विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल टीम के सभी खिलाड़ि कोच तथा राष्ट्रीय निर्णायक चंद्रकांत अल्डक के साथ 13 फरवरी को भोपाल स्टेशन से रवाना हुई थी । साथ ही इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही की भोपाल टीम के 01 हुनरमंद खिलाड़ी 1. आस्था सोना का कूडो वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया । जोकी जापान टोक्यो में 23 मई 2022 से 31 मई 2022 को हो रहा है। भोपाल कुडो टीम इस शानदार प्रदर्शन के लिए अध्यक्ष श्री हर्षित विश्वकर्मा उपाध्यक्ष मोहम्मद रियाज कोषाध्यक्ष श्री दीपक बिष्ट तथा भोपाल टीम के सभी सदस्य और अभिभावक गण ने तथा टीम के सभी सदस्यों को बधाई, धन्यवाद तथा शुभकामनाएं दी

Related posts

13 april

Pradesh Samwad Team

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच हो नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाना चाहिये : के के शर्मा इस वक्त

Pradesh Samwad Team

स्नेह-पूजा की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने बनाए 244 रन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment