Pradesh Samwad
Uncategorized

आईडीसीए बधिरों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता कल से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कल उद्धाटन मुकाबला बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में खेला जाएगा, मैच लाइव भी होगा

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने सोमवार को कहा कि वह 23 से 27 फरवरी तक मूक बधिर खिलाड़ियों के लिए तीसरी केएफसी एकदिवसीय राष्ट्रीय क्षेत्र क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। मध्य प्रदेश में ‘मध्यांचल क्रिकेट सोसाइटी ऑफ द डेफ’ द्वारा आयोजित होने वाले 50 ओवर के टूर्नामेंट में देश भर की सर्वश्रेष्ठ बधिर क्रिकेट प्रतिभाएं भाग लेंगी। टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ियों को कतर में होने वाली बधिर आईसीसी टी20 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।
टूर्नामेंट की चैंपियन टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा जबकि उपविजेता टीम को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। मैन ऑफ द सीरीज को 5100 रुपये मिलेंगे, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को प्रति मैच 2500 रुपये मिलेंगे। आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘हमारे मेहनती खिलाड़ी बधिर आईसीसी टी20 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जगह पक्की करने को लेकर सकारात्मक हैं। हम सभी टीमों और इसके प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हैं।’’

Related posts

RodeoSlot – Din Partner for Genuin Casinoopplevelse

MyStake Casino: Your Ultimate Entry Point to Premium Online Gaming Experience Superiority

उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment