Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उदित जोशी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए चयनित
} आल इंडिया पिस्टल शूटिंग में जीता कांस्य } – विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 3 छात्रों का खेलों इंडिया में चयन

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी संगठन के तत्वावधान में मानव रचना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पिस्टल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उदित जोशी ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। बीपीईएस के प्रथम वर्ष के छात्र का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। हर्षित बीजंवा ने भी रायफल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय को उपलब्धि दिलाई। करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस स्पर्धा में विश्वविद्यालय के हनी जाट 25 मीटर पिस्टल, गुरमन सिंह 25 मीटर ने भी अंतिम आठ में आकर खेलो इंडिया में खेलने की पात्रता हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जय नारायण चौकसे कुलाधिपति एलएनसीटीयू, डॉ अनुपम चौकसे प्रो चांसलर, धर्मेन्द्र गुप्ता डायरेक्टर, डॉ एन के थापक वाईस चांसलर, डॉ अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डॉ अशोक राय डायरेक्ट एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी, आकाश दुबे, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ सुनील सिंह ओएसडी, सुप्रिया जाटव अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी, अनिकेत पांडे, ललित पारिख, अरुण पिल्लई, खेल अधिकारी पंकज जैन आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Related posts

नेशनल ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने जीते पदक

Pradesh Samwad Team

बाबर का अर्धशतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से जीता एकमात्र टी-20 मैच

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों की चयन समितियाँ घोषित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment