Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी ग्रुप में 6 मार्च को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह”

भोपाल- रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी ई के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एलएनसीटी ग्रुप व कलाकुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 6 मार्च 2022 को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह 2022” का आयोजन किया जा रहा। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय कृष्णा गौर, विधायक गोविंदपुरा एवं विशिष्ट अतिथि एलएनसीटी ग्रुप की वाइस चैयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे, डॉ. श्वेता चौकसे, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप रहेंगी। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिससे हर नारी को प्रेरणा मिल सके की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है। समारोह में मध्य प्रदेश की रानी थीम पर आधारित फैशन शो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा, जिसमें निम्न वर्ग की 15 से 18 वर्ष की बालिकाओं द्वारा रैंप वॉक किया जायेगा। फैशन शो के सह प्रायोजक है राउंड द टेबल इंडिया ग्रुप और फैशन शो मे मेक अप IICA द्वारा स्पांसर किया गया है। समारोह में नारी शक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेगे । जिसमें विविधा कला केंद्र द्वारा सरस्वती वंदना, आईगिरी नंदिनी, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

Related posts

गेंद ने उड़ा दिए डंडे, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन, जो रूट रह गए देखते

Pradesh Samwad Team

एंजेलो मैथ्यूज को मिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड , ये पुरस्कार जीतने वाले बने पहले श्रीलंकाई

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने राजगढ़ को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment