24.8 C
Madhya Pradesh
August 1, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेशराजनीति

अख‍िल भारतीय कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीड‍ियो

जब मेरे पिता प्लेन उड़ा रहे होते, मां को बहुत टेंशन होती: राहुल गांधी

शेयर क‍िया। वीडियो में राहुल गांधी ने अपने प‍िता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को याद क‍िया और उनसे जुड़ी यादों को शेयर क‍िया। राहुल गांधी ने बताया क‍ि जब उनके पिता विमान उड़ा रहे होते थे तब उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) हमेशा चिंता करती थीं।
हाल में भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित राजीव गांधी फोटो प्रदर्शनी में बनाए गए पांच मिनट से अधिक के वीडियो में राहुल ने अपने पिता के साथ विमान में बिताए गए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ अल सुबह विमान में निकल पड़ते थे और दोनों को ही विमान उड़ाना पसंद था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा क‍ि जब भी वह विमान उड़ाने जाते थे मेरी मां चिंता में रहती थीं। यह इतना खतरनाक था और वह चिंता में रहती थीं।
‘राजीव के प्‍लेन में खराबी पर परेशान हो गईं थीं मां’ : उन्होंने कहा क‍ि एक बार कुछ समस्या हो गई थी…… उनके (राजीव गांधी) विमान में कुछ समस्या थी। मुझे याद है मेरी मां एकदम परेशान हो गई थीं। वीडियो में राहुल ने अपने चाचा संजय गांधी की विमान दुर्घटना में हुई मौत को भी याद किया और कहा कि जिस दिन वह भीषण दुर्घटना हुई उस दिन राजीव ने अपने छोटे भाई को विमान उड़ाने से मना किया था।

Related posts

जब लॉन्चिंग के तुरंत बाद आसमान में धुआं-धुआं हुआ अमेरिकी रॉकेट, देखें वो खौफनाक मंजर

Pradesh Samwad Team

संघ पर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं नरोत्तम मिश्रा

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान को तालिबान ने दिखाया आईना, ‘सरकार पर नसीहत देने का अधिकार किसी को नहीं’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment