Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

G से गांधी परिवार, D से दिग्विजय सिंह और P से पी चिदंबरम… नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को बताया मतलब

कोरोना की दूसरी लहर के बाद जीडीपी में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, सेंसक्स में भी उछाल जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीडीपी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra Explained GDP For Rahul Gandhi) ने इसे लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने अंदाज में राहुल गांधी को जीडीपी का मतलब समझाया है। साथ ही दिग्विजय सिंह को भी उन्होंने लपेटे में लिया है।
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के लिए GDP का अर्थ, G से (सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी),D से उनके राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह, P से पी. चिदंबरम है। वे क्या जानें GDP का अर्थ। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल की चुनौतियों से जूझने के बाद जीडीपी की ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी होना और सेंसेक्स का इतिहास बनना अर्थव्यवस्था की मजबूती को दिखाता है।
राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार… भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद की सरकार चलाने वाले दे रहे नसीहत
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सवाल उठाने से पहले थोड़ा अध्ययन करना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने जीडीपी का अर्थ गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि बताया था। इसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है।
इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को सिर्फ राजनीति का मोहरा बनाती है और उसके कल्याण के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है। आदिवासी सम्मेलन करने से पहले कमलनाथ यह बताएं कि उन्होंने 15 महीने की अपनी सरकार में आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिए क्या किया।

Related posts

Étudiants & tournois : le nouveau visage du jeu responsable pendant la rentrée

Guida Definitiva all’Assistenza Ibrida nei Casinò Online: Come AI e Operatori Umani Garantiscono Supporto Sempre Attivo, Riducendo i Tempi di Attesa e Potenziando la Sicurezza del Gioco per tutti i giocatori

2 सालों के बाद मिस वर्ल्ड कंपटीशन में भाग लेकर मिस वर्ल्ड बनने की तैयारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment