Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

जो धर्म अच्छा लगता है, उसे अपना लें दिग्विजय सिंह, हिंदुत्व के बारे में न बोलें… वीडी शर्मा का बड़ा वार

दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी हमलावर है। एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन पर बड़ा वार किया है। उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक और शर्मनाक है, एक ऐसा व्यक्ति जो 10 सालों तक प्रदेश का सीएम रहा, वह हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऐसी अपमानजनक भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा दिग्विजय सिंह से आग्रह है कि उन्हें जो धर्म अच्छा लगता है, वे उसमें चले जाएं, सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऊलजलूल बातें न करें। वीडी शर्मा ने कहा कि देश के लोगों ने यह तय कर लिया है कि वे एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जो सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलता रहता है। शर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की बातों पर क्यों समय बर्बाद किया जाए, जो चौबीसों घंटे राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा रहता है।
वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हिंदू धर्म और संस्कृति के खिलाफ बातें करने में आनंद आता है। वह मीडिया में बने रहने के लिए हिंदुत्व के बारे में टिप्पणी न करें। शर्मा ने कहा कि दिग्विजयसिंह की इन हरकतों के बारे में कांग्रेस नेतृत्व को भी संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की झूठ, छल, कपट के सहारे, लोगों में फूट डालकर शासन करने की नीति को अपनाया था और अपनी पार्टी की लाइन पर चलते हुए दिग्विजयसिंह भी झूठ के सहारे अपनी राजनीति को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने गौ पूजा का समर्थन नहीं किया। सावरकर ने अपनी एक किताब में कहा था कि गोमांस खाने में कुछ भी गलत नहीं है और हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि इस समय देश के सामने चुनौती सिर्फ चुनावी राजनीति की नहीं है बल्कि आरएसएस और बीजेपी की तरफ से समाज में जो जहर घोला जा रहा है, उसे भी दूर करने की है।

Related posts

Jeux synchronisés : comment les free‑spins traversent vos appareils pour une expérience de casino fluide

« Les nouvelles fonctions de jeu conscient »: comment les casinos modernes intègrent l’intelligence émotionnelle pour un jeu responsable au nouveau départ

Amore digitale e tavoli dal vivo: come le partnership con gli influencer stanno ridefinendo il modello di casinò moderni

Leave a Comment