Pradesh Samwad
खेल

अंकित पाल का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ मैं चयन

मंडीदीप के एथलेटिक्स खिलाड़ी अंकित पाल का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किलोमीटर मैं चयन हुआ ।यूनिवर्सिटी की टीम दिनांक 7 मार्च को मैंगोलूर कर्नाटक रवाना होगी, अंकित पाल का चयन बरकतउल्ला में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है ।
प्रतियोगिता 9 मार्च को मैंगलुरु में आयोजित होगी अंकित पाल मंडीदीप से रामनिवास पाल और दिनेश दांगी के बाद यह प्रतियोगिता खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं, अंकित पाल के चयन पर जिला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे , जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने अंकित पाल उनके प्रशिक्षक दिनेश दांगी , रामनिवास पाल एवं उनके मेंटर उप निरीक्षक आर पी गोहै को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही साथ एथलेटिक जगत में खुशियों का माहौल बन गया है । समाजसेवी जगदीश सोनी वरिष्ठ प्रशिक्षक निसार उल्लाह ने अंकित के इस प्रदर्शन की सराहना की एवं भविष्य में एथलेटिक्स में अपार संभावना बताई है ।

Related posts

पिंक बॉल का रोमांच देखने खचाखच भरा होगा स्टेडियम

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी एक्सीलेंस ने जीते 14 गोल्ड 8 सिल्वर

Pradesh Samwad Team

आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया की कप्तानी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment