21.4 C
Madhya Pradesh
March 4, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न।रोमांचक मुकाबले में एन सी सी सी फाइनल में

भोपाल बॉबे अली क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में एन सी सी सी ने रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी को मात्र 3 रनों से हराया । आज सुबह टॉस जीतकर बल्लबाज़ी करने उतरी एन सी सी सी ने निर्धारित 50 ओवर में 369 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें पलाश चौधरी ने 112 , नवीन सिंह ने 84 और प्रखर शर्मा ने 56 रनों की पारी खेली । रेलवे की ओर से मीरन मंडल ओर वरुन अहिरवार ने 2,2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे की टीम ने शानदार जवाब देते हुए संदीप मित्तल ओर नितेश भदौरिया की शानदार बल्लबाज़ी की बदौलत रेलवे ने 366 रन बना दिये संदीप मित्तल ने 107 ओर नितेश 68 ओर संस्कार सिंह ने 47 रनों का योगदान दिया लेकिन टीम को जीत नही दिला पाए। एन सी सी सी के आकाश सिंह ने 2 विकेट लिए। आज का मैन ऑफ द मैच सयुक्त रूप से दिया गया। एन सी सी सी के पलाश ओर रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के संदीप को पूर्व क्रिकेटर आसिफ खान ने पुरुस्कृत किया। कल दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट माइकल ओर फेथ क्रिकेट क्लब मध्य खेला जाएगा।

Related posts

एन सी सी सी की टीम अंकुर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर अपने पूल में टॉप पर

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली ने लगाया कैच का शतक, अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का पांचवा मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment