Pradesh Samwad
खेल

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का पांचवा मैच

कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर पर कनारा क्रिकेट क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन विदिशा के तत्वाधान में आयोजित 52 वी अखिल भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल B का छटवा मैच इंडियन नेवी V/S गुजरात के मध्य खेला गया । इंडियन नेवी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन नेवी की टीम ने 39.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । इंडियन नेवी टीम के बल्लेबाज लवकेश बंसल ने 57 गेंदों पर 50 रन मोहित राठी ने 45 गेंदों पर 45 रन बनाए।
गेंदबाजी का क्रम संभालने उतरे गुजरात के गेंदबाज आशीष उनियाल ने 4 विकेट सलिल यादव ने 3 विकेट ध्रुमिन पटेल, जय पटेल, भावेश ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम के बल्लेबाज जया पटेल ने 80 गेंदों पर 95 रनों की शानदार पारी खेली व आर्यदेव सिंह सिंह ने 47 गेंदों पर 33 रन बनाए।
वहीं गेंदबाजी करने उतरे इंडियन नेवी के गेंदबाज विपिन सिंह पूनम पूनिया ने क्रमशः 3–3 विकेट वन नितिन तंवर ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार यह मुकाबला इंडियन नेवी की टीम ने 19 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पार्थ कूलर की ओर से ₹1000 नगद शील्ड जय पटेल को दिया गया एवं कल के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विपिन सिंह को सिटी कोतवाली टीआई श्री आशुतोष सिंह जी एवं श्री रविंद्र सिंह ठाकुर असिस्टेंट डायरेक्टर बौद्ध यूनिवर्सिटी साँची के द्वारा प्रदान किया गया इंडियन नेवी टीम की इस रोमांचक जीत पर कनारा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष श्री विपिन सराफ जी सचिव श्री संदीप डोंगर सिंह जी हेड कोच श्री बृजेश श्रीवास्तव जी एवं अन्य सम्मानित सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कल पूल B का सेमीफाइनल मैच इंडियन नेवी बनाम उदयपुर (राजस्थान) के मध्य सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

Related posts

दीपक पुनिया के शानदार खेल की बदोलत सहगल क्रिकेट क्लब ब्रह्मम सिंह गुर्जर क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता लिटिल वर्ल्ड स्कूल बना चेम्पियन (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

जो रूट के हैटट्रिक शतक से इंग्लैंड मजबूत, भारत पर ली 345 रनों की भारी भरकम बढ़त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment