Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न फेथ क्रिकेट क्लब ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मैच में फेथ क्रिकेट क्लब ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया। अंकुर क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में 251 रन बनाए। कनिष्क दुबे 68 प्रादुनिया ने 45 औऱ प्रख्यात पासी ने 36 रनों की पारी खेली। फेथ क्रिकेट क्लब की ओर से वासु भनारिया ने 4 और साद बग्गड़ ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी फेथ क्रिकेट क्लब के ओपनर्स युवराज सिंह तौमर ओर मन दुबे ने शानदार तरीके से पारी की शुरआत करते हुए 86 रन जोड़े। मन दुबे ने 44 रनों पर आउट होने के बाद अनिकेत वर्मा आये और उन्होंने भी अच्छी बल्लबाज़ी की 42 रन बनाकर आउट हुए, पर एक छोर पर युवराज तौमर दीवार की तरह खड़े रहे और शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रनों के स्कोर पर सार्थक के शिकार हुए जब तक मैच अंकुर के हाथ से निकल चुका था और फेथ क्रिकेट क्लब ने मैच जीत लिया। अंकुर की तरफ से आकाश वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 और सार्थक सोनी ने 2 विकेट लिए। आज का मैन ऑफ द मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जे पी यादव ने युवराज सिंह तौमर को दिया। कल का मैच सेंट माइकल ओर एन सी सी सी के मध्य खेला जाएगा ।

Related posts

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला खेल परिसर रायसेन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे व जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल द्वारा किया गया ।

Pradesh Samwad Team

युवा मंत्री विश्वास सारंग जी द्वारा सॉफ़्ट्बॉल ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन किया गया

Pradesh Samwad Team

उड़ान बैडमिंटन लीग : एलसीडब्ल्यू वारियर्स ने केविन क्रशर्स को 5-2 से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment