38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सीहोर को और उड़ान क्रिकेट अकादमी ने एम सी ए को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज तीन मैच खेले गए। पहला मैच आज बाबे अली मैदान पर अरेरा क्रिकेट अकादमी और सीहोर का मध्य खेला गया। उड़ान क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर उड़ान ने एम सी ए को औऱ हबीबगंज मैदान पर वी इस अकादमी ने रेलवे को हराया। बाबे अली ग्राउंड पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सीहोर की टीम 195 रन बनाकर आल आउट हो गई दीपक सेन ने 48, रोहन ने 28 औऱ लक्ष्य ने 20 रनों का योगदान दिया । अरेरा के कृष्णा ने 3 ओर अंश ने 2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलते हुए अरेरा ने अपने 7 विकेट खोकर मैच 3 विकेट से जीत लिया । प्रतीक शुक्ला ने 83 नाट आउट ओर पीयूष ने 38, अर्णव ने 24 रन बनाए । सीहोर से निर्भय ने 2 ओर विवेक ने 2 विकेट लिए । मैन ऑफ द प्रतीक शुक्ला को चुना गया । वही उड़ान अकादमी पर खेले गए मैच में अलिफ़ हसन की सटीक गेंदबाजी की बदौलत एम सी ए की टीम को मात्र 77 रनों पर रोका। अलिफ़ हसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 26 देकर 5 विकेट लिए इसके अलावा अमित ने भी 3 विकेट लिए। 77 रनों का आसान लक्ष्य 1विकेट खोकर बना दिया और मैच 9 विकेट से जीत लिया। उड़ान के यासीन ने 42 ओर अर्शन खान ने 26 रन बनाए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अलिफ़ हसन को दिया गया।

Related posts

बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज समिउर रहमान का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment