Pradesh Samwad
खेल

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में अमरीका को 4-2 से हराया। डेनियली ग्रेगा ने अमेरिका को 28 मिनट में मैदानी गोल दागकर बढ़त दिलाई लेकिन भारत ने दीप ग्रेस एक्का (31वें मिनट), नवनीत कौर (32वें मिनट) और सोनिका (40वें मिनट) के 10 मिनट के भीतर तीन गोल की बदौलत 3-1 की बढ़त बना ली। अमेरिका ने 45वें मिनट में नताली कोनरथ के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से भारत की बढ़त को एक गोल तक सीमित किया।
वंदना कटारिया ने हालांकि दूसरे हाफ के 50वें मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत की बढ़त को 4-2 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। दोनों टीम के बीच दूसरे चरण का मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। अर्जेन्टीना की टीम पहले ही 16 मैच में 42 अंक के साथ खिताब अपने नाम कर चुकी है। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही भारतीय टीम 13 मैच में 27 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।

Related posts

वाणी जैन मध्यप्रदेश तैराकी टीम में चयनित तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बधाई दी ।

Pradesh Samwad Team

चंदेल ऑप्टिकल्स क्लब ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी को 157 रनों से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

श्री बलवीर सिंह कुशवाह जी द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर दो केवल के-1 स्प्रिंट वोट पायनियर क्लब भोपाल के यासिर हसीब को प्रदान की गई।
व साथ ही साथ दो पैरा क्याक बोट पेरा खिलाड़ियों को प्रदान की गई।
इसके लिए इसके लिए हमारी संस्था उनकी सदैव आभारी रहेगी।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment