Pradesh Samwad
खेल

Tokyo Olympics: ओलिंपिक में 41 साल बाद हॉकी में इतिहास… अपने शेरों की विजयगाथा के दर्शन कीजिए

तोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार को भारत ने जर्मनी को हॉकी में हराकर कांस्य पदक जीत लिया।। इस मैच में जीत के साथ भारत ने 41 साल बाद इतिहास बना दिया है। टीम इंडिया ने जर्मनी को पर 5-4 से मात देकर मेडल अपने नाम किया। शुरुआत में पिछड़ी टीम इंडिया ने दूसरे क्वॉर्टर में धमाकेदार वापसी की, तीसरे क्वॉर्टर में जर्मनी पर बढ़ते बनाते ही भारत ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं पूरे मैच का हाल
जर्मनी ने शुरुआत से ही की दबाव बनाने की कोशिश : मैच के शुरुआती दो मिनट में ही जर्मनी ने गोल कर भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। जर्मनी ने मैदानी गोल दागा। जर्मनी की टीम शुरुआत से भारत पर हावी होने की कोशिश करती दिखी। हालांकि मैच के पहले 6 मिनट में भारतीय डिफेंडर को पता चल गया है कि उन्हें काफी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत को पांचवें मिनट में मिला पेनाल्टी कॉर्नर लेकिन हरमनप्रीत सिंह मौके को नहीं भुना सके।
दूसरे क्वॉर्टर में भारत की धमाकेदार वापसी : भारत ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआती मिनटों में गोल दागकर हिसाब बराबर कर लिया। भारत की ओर से सिमरनजीत ने शानदार गोल दागकर जर्मनी के खिलाफ भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। हालांकि इसके बाद जमर्नी ने अच्छा खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत की ओर से हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-3 की बराबरी दिला दी। दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा जबकि भारत के लिए तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी के सहारे किया।
तीसरे क्वॉर्टर में बना ली बढ़त : तीसरे क्वॉर्टर के शुरू हुए अभी तीन मिनट ही हुए थे कि रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दागकर भारत को 4-3 से बढ़त दिला दी। इसके बाद सिमरनजीत ने भारत की ओर से 5वां गोल दागकर जर्मनी पर बड़ी लीड ले ली।
…और रच दिया इतिहास : भारतीय टीम चौथे क्वॉर्टर में 5-3 से आगे चल रही थी। हालांकि आखिरी मिनटों ने जर्मनी ने एक गोल करके वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद उन्हें वापसी को कोई मौका नहीं दिया। अंत में टीम ने 5-4 से कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
जश्न मनाते खिलाड़ी : जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के खुशी के ठिकाना नहीं रहा। सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इतिहास रचने की बधाई दी।
जब खिलाड़ियों ने लगाए नारे : ये जीत कितनी खास ये इसका एहसास भारतीय हॉकी टीम के सभ खिलाड़ियों और स्टाफ को है। जीत के बाद खिलाड़ी हाथ उठाकर कुछ इस तरह अपनी खुशी का इजहार करते दिखे।
जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों और स्टाफ ने कराया फोटो सेशन। खिलाड़ियों के चेहरे में पदक जीतने की खुशी देखते ही बन रही है।

Related posts

6वीं सीनियर राष्ट्रीय साॅफ्टबेसबाल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यप्रदेश साॅफ्टबेसबाल बालक/बालिका टीम सहभागिता करने के हेतु टीम सांगली महाराष्ट्र रवाना हुई

Pradesh Samwad Team

इब्सा जूडो ग्रैंड प्रिक्स कजाकिस्तान 2022 : चक्षुबाधित दिव्यांग जुडो खिलाड़ी कपिल परमार ने कांस्यपदक जीता

Pradesh Samwad Team

US के बाद ब्रिटेन भी कर रहा बीजिंग ओलंपिक के बहिष्कार का विचार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment