Pradesh Samwad
खेल

SAI NCOE भोपाल जूडो एथलीटों का 19वीं ISF वर्ल्ड स्कूल जिमनासीड, नॉरमैंडी (फ्रांस) में चयन

नॉरमैंडी (फ्रांस) में 19वीं ISF वर्ल्ड स्कूल जिमनासीड में SGFI स्कूल टीमों की भागीदारी के लिए राष्ट्रीय स्तर का चयन ट्रायल 20th – 21st March 2022 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। उक्त टूर्नामेंट में एनसीओई भोपाल के जूडो खिलादीओं ने भाग लिया है। एनसीओई भोपाल जुडोकास परिणाम : हिमांशी टोकस ने (-63 किग्रा) में स्वर्ण, नंदनी वत्स ने (-70 किग्रा) में स्वर्ण, मुस्कान राठी ने (+70 किग्रा) में स्वर्ण, ईशा रानी वत्स ने (-57 किग्रा) में स्वर्ण, श्रद्धा चोपडे ने (-48 किग्रा) में रजत, निधि यादव ने (-48 किग्रा) कांस्य, केतकी गोरे ने (-52 किग्रा) में रजत, तनीश बलहारा ने (-66 किग्रा) में कांस्य पदक हासिल किया। SAI भोपाल के एथलीटों ने कुल 08 पदक हासिल किए हैं, जिसमें लड़कियों ने (4 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य) और लड़कों ने 01 रजत हासिल किया। श्री सत्यजीत सांकृत, निदेशक एनसीओई भोपाल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उन्हें आगामी आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल जिमनासीड टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 19वें ISF वर्ल्ड स्कूल जिमनासीड, जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 14 से 22 मई 2022 तक, नॉरमैंडी (फ्रांस) में आयोजित होने जा रहा है।

Related posts

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता
(आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

एल एन सी टी यूनिवर्सिटी की पूनम चौकसे आयुर्वेद भूषण अवार्ड से सम्मानित*

Pradesh Samwad Team

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का पांचवा मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment