Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

NASA ने अंतरिक्ष में ‘खोला’ सैलून! देखिए शून्य गुरुत्वाकर्षण में भारतीय मूल का यह अंतरिक्ष यात्री बना बार्बर


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों के हेयर कटिंग का वीडियो शेयर किया है। इस फुटेज में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएएस) पहुंचे अंतरिक्ष यात्रियों के बालों के कटिंग को दिखाया गया है। पिछले महीने ही नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस भेजा है। इसमें भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजाचारी भी शामिल हैं।
शून्य गुरुत्वाकर्षण में बालों को काटा : वीडियो में वैज्ञानिकों ने शून्य गुरुत्वाकर्षण में बालों को काटने की प्रक्रिया को दिखाया है। ऐसी विशेष परिस्थिति में बालों की कटिंग करना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों ने इस काम के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया। बड़ी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हुई बालों की कटिंग में नाई की भूमिका भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री और मिशन कमांडर राजा चारी ने निभाई। वे यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री मथियास मौरर के बालों को काटते नजर आए।
अंतरिक्ष यात्री मौरर ने ट्वीट किया वीडियो : बाल कटवाने वाले अंतरिक्ष यात्री मौरर ने एक ट्वीट में लिखा कि अंतरिक्ष सैलून में आईए जहां नाई (राजा चारी) कई प्रतिभाओं से धनी आदमी हैं। हम में से कोई भी अपने आंखों में बाल नहीं चाहता है, या इससे बदतर कि वह स्पेस स्टेशन सिस्टम में घुस जाए। उन्होंने बताया कि हमारे हेयर ट्रिमर में वैक्यूम क्लिनर जुड़ा रहता है। इस स्पेस स्टाइलिस्ट सर्विस के लिए मेरी तरफ से पांच स्टार।
अंतरिक्ष में बाल कटवाने के अपने खतरे : मौरर ने अंतरिक्ष में बाल कटवाने से जुड़े खतरों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई छोटा कण या हमारे बालों के टुकड़े अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हॉर्डवेयर में घुस जाएं तो ये इलेक्ट्रिक्स से लेकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम तक सब कुछ बर्बाद कर सकते हैं। इससे अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों के लिए जोखिम बढ़ जाएगा। यही कारण है कि अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में बाल कटवाने की अनुमति नहीं है।
महिला अंतरिक्ष यात्रियों को पहननी पड़ती है कैप : ऐसी मुसीबतों से बचने के लिए अक्सर अंतरिक्ष यात्रियों को सिर मुंडवाकर या बेहद ही छोटे बालों के साथ भेजा जाता है। महिला अंतरिक्ष यात्रियों को बालों के ऊपर कैप पहननी पड़ती है। वे तभी कैप उतारती हैं, जब आसपास मौजूद मशीनरी को उनके बालों के टुकड़ों से कोई खतरा न हो।

Related posts

कजाकिस्तान में नहीं थम रही हिंसा, अबतक 164 की मौत, 5800 से अधिक लोग हिरासत में

Pradesh Samwad Team

…तो क्‍या आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर? मिल रहे हैं शुरुआती संकेत, ICMR का दावा

Pradesh Samwad Team

250 किलो की हो गई 3 साल की लीलिका, दुनियाभर में हो रही है वजन की चर्चा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment