Pradesh Samwad
देश विदेश

न्यूजीलैंड में 26 साल के युवक को लगी फाइजर वैक्सीन और हो गई मौत, डॉक्टर बोले- यह हॉर्ट अटैक!

न्यूजीलैंड में फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगवाने के कुछ दिनों बाद एक 26 साल के युवक की मौत हो गई है। डॉक्टरों ने शक जताया है कि वैक्सीन लगने के कारण हॉर्ट को होने वाली एक दुर्लभ बीमारी के कारण मौत हो सकती है। 26 वर्षीय रोरी जेम्स नायरन की मौत 5 नवंबर को वैक्सीन पहली खुराक लेने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद 17 नवंबर को डुनेडिन के उनके घर में हुई।
मौत का कारण मायोकार्डिटिस बताया गया : डेली मेल की खबर के अनुसार, प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मायोकार्डिटिस को बताया गया है। इसमें हृदय की मांसपेशियों में सूजन हो जाती है। यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है जो लाखों में किसी एक को होती है। वहीं, न्यूजीलैंड के कोविड -19 वैक्सीन इंडिपेंडेंट सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड ने कहा कि वह वैक्सीन से इस बीमारी के संभावित कनेक्शन की छानबीन भी कर रहे हैं।
वैक्सीन के बाद की बेचैनी को तनाव बताया गया था : नायरन की मंगेतर एशले विल्सन ने कहा कि वैक्सीन की अपनी पहली खुराक लेने के कुछ घंटों बाद उन्होंने बेचैनी महसूस करना शुरू कर दिया था। तब उनके लक्षणों को तनाव बताकर उसे खारिज कर दिया था क्योंकि तब वे एक घर को बेचने और खरीदने की प्रक्रिया के साथ अपनी शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे। 17 नवंबर को तड़के करीब 3 बजे उन्हें बेचैनी बढ़ने पर अगले दिन सुबह अस्पताल में भर्ती करवाने की प्लानिंग की गई, लेकिन सुबह बाथरूम जाने के दौरान गिरने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी बोले- शायद वैक्सीन से है कनेक्शन : अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि मौजूदा उपलब्ध जानकारी के हिसाब से बोर्ड ने माना है कि इस व्यक्ति को हुए मायोकार्डिटिस का कारण शायद वैक्सीनेशन था। यह न्यूजीलैंड में दूसरा ऐसा मामला है, जिसका कनेक्शन वैक्सीन लेने के बाद हुई मौत से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले अगस्त में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक महिला की वैक्सीन की डोज लेने के बाद मौत हो गई थी।
हॉर्ट बीट को बदल देती है यह बीमारी : मायोकार्डिटिस हृदय की मांसपेशियों की सूजन है जो रक्त पंप करने के लिए अंग की क्षमता को सीमित कर सकती है। इससे दिल की धड़कन की स्पीड बदल सकती है। ऐसी परिस्थिति में कभी भी हॉर्ट अटैक या कॉर्डियक अरेस्ट हो सकता है। अब नायरन की मंगेतर ने मांग की है कि लोगों को वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में खुलकर बताया जाए, जिससे लोग जागरूक होकर समय पर इलाज करवा सकें।

Related posts

स्विट्जरलैंड में जनमत संग्रह में समान लिंग वाले जोड़ों के विवाह को मिली मंजूरी

Pradesh Samwad Team

अमेरिका: टेक्सास के हाईस्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के घायल होने की सूचना

Pradesh Samwad Team

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात? NASA कर रहा एयर टैक्सी का टेस्ट, अब हवा में होगा सफर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment