Pradesh Samwad
देश विदेश

MP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा


मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉक्टर गोविंद सिंह को कमलनाथ की जगह नेता नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आगामी चुनाव को देखते हुए उनके पास जिम्मेदारियां बढ़ गई थी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी में उनकी दोहरी भूमिका हो गई थी।
वहीं कयास लगाए जा रहे है कि पिछले कुछ दिनों से कई मामलों को लेकर कमलनाथ विवादों में चल रहे थे। इनमें से एक विवाद उनकी विधानसभा कार्यवाही को लेकर की गई एक टिप्पणी भी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे बीजेपी की बकवास सुनने के लिए सदन की कार्यवाही में नहीं जाते हैं। इस बयान को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की थी। इन विवादों के बीच कमलनाथ का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है।

Related posts

कुवैत ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों को निर्वासित करने का फैसला किया

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन से आए स्टूडेंट्स ने मोदी जी को बताई कहानी

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे छात्र और छात्राएं: तालिबान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment