Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगानिस्तान में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे छात्र और छात्राएं: तालिबान


अफगानिस्तान में अब छात्र और छात्राएं अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययन करेंगे। स्थानीय समाचार चैनल टोलो न्यूज ने तालिबान द्वारा नियुक्त कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।
काबुल में एक उच्च शिक्षा सम्मेलन में बोलते हुए हक्कानी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा का अधिकार है, लेकिन वे लड़कों के साथ एक ही कक्षा में नहीं पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी वादा किया कि विश्वविद्यालय जल्द ही फिर से खुलेंगे और शिक्षकों तथा मंत्रालय के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
सम्मेलन में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, शिक्षाविदों और मंत्रालय के पूर्व अधिकारियों ने शिरकत की। अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन के बाद देश में महिलाओं के अधिकार चिंता का विषय बने हुए हैं। इससे पहले अगस्त में, तालिबान ने कहा था कि महिलाओं को अध्ययन और काम करने के साथ-साथ सरकारी गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
मंगलवार को तालिबान ने कहा कि आवश्यक नियमों पर काम करने के बाद सरकारी महिला अधिकारी अपना काम फिर से शुरू कर सकेंगी। संयुक्त राष्ट्र और मीडिया रिपोटरं के अनुसार, संगठन ने पहले ही अफगानिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं को पुरुष रिश्तेदार के बिना काम करने या अपना घर छोड़ने के लिए मना कर दिया है।

Related posts

श्रीलंका में PM महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल सहित पूरी कैबिनेट का इस्तीफा

Pradesh Samwad Team

फिनलैंड और स्‍वीडन को NATO की सदस्‍यता तुर्की को मंजूर नहीं, एर्दोगन ने धमकाया

Pradesh Samwad Team

पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब और चीन जा सकते हैं शहबाज शरीफ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment