Pradesh Samwad
खेल

महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन मध्य प्रदेश द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2022 को प्रातः 11:00 बजे महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय खेल मैदान पर हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से चयनित 60 बालिकाओं का प्रशिक्षण होकर 14 बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किया जाएगा। आगामी 28 फरवरी से 5 मार्च तक यह टीम बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम अतिथियों के उस पहाड़ से स्वागत पश्चात प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए श्री सोनू गोलकर ने महिला ब्लाइंड क्रिकेट की कार्य योजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ राघवेंद्र शर्मा ने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन मध्य प्रदेश द्वारा की जा रही है गतिविधियों का विवरण दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि ब्लाइंड क्रिकेट का यह प्रथम प्रशिक्षण शिविर एक ऐतिहासिक घटना है जो कि प्रदेश की नेत्रहीन बालिकाओं और महिलाओं को खेल के मैदान में अपना खेल कौशल दिखाने का, अपने गांव, अपने प्रदेश का नाम, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का सुअवसर प्रदान करेगा। डॉ राघवेंद्र शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आपने यह कठिन कार्य करने का जो संकल्प लिया है जोकि निश्चित ही एक पुण्य कार्य भी है, सफल हो और हम आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में मध्यप्रदेश की नेत्रहीन बालिकाओं को प्रतिनिधित्व करते देखें, यही शुभकामनाएं हैं।
विशेष अतिथि गण डॉ.आर.जे. राव, कुलपति, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल डॉ. रविंद्र कान्हरे, अध्यक्ष, फीस नियामक आयोग मध्यप्रदेश डॉ. राघवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन मध्य प्रदेश सोनू गोलकर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम डॉ.प्रार्थना जोशी श्रीमती विनीता कोपरगांवकर आलोक मिश्रा उपस्थित रहे। मैदान पर ब्लाइंड क्रिकेट की बॉल से क्रिकेट खेल कर अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला एवं आभार डॉ. रूप सिंह किरार ने व्यक्त किया

Related posts

एलएनसीटी यूनिर्वर्सिटी के छात्रों ने आशियाना 4 प्रदर्शनी का किया भ्रमण

Pradesh Samwad Team

राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में आज से

Pradesh Samwad Team

पीएम ने की हॉकी कैप्टन मनप्रीत से बातचीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment