Pradesh Samwad
E-Paper

प्रतिष्ठित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी आकदमी – ग्वालियर हेतु हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की 2 खिलाड़ियों पूजा व शिवानी का चयन

रायसेन । देश को लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाली प्रतिष्ठित मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण हेतु हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप की 2 खिलाड़ी कु. पूजा कोरी एंव कु. शिवानी बैरसिया का चयन किया गया है। अब इन दोनों खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा नि:शुल्क उच्च स्तरीय प्रशिक्षण , खेल किट , खेल उपकरण, प्रतियोगिता अनुरूप डाइट, टूर्नामेंट एक्सपोज़र, शिक्षा , स्वास्थ्य, बीमा , आवास ,एंव लाइब्रेरी की सुविधा अकादमी में उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा माह सितंबर 2021 में चलाए गए व्यापक टेलेंट सर्च अभियान के तहत ज़िला , संभाग व राज्य स्तर पर प्रतिभा खोज में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कु. पूजा कोरी एंव कु. शिवानी बैरासिया का चयन (दिनांक 1से 15 जनवरी 2022) 15 दिवसीय विशेष प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर के लिए किया गया था ,इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर पूरे प्रदेश से 18 खिलाड़ियों का चयन सत्र 2022-23 के लिए मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ग्वालियर में किया गया है। उल्लेखनीय है कि कु.पूजा कोरी ने हाल ही में जूनियर राष्ट्रीय हाँकी चैम्पियनशिप झारखंड एंव इंटर फीडर सेंटर हाँकी प्रतियोगिता तथा शिवानी द्वारा टेलेंट सर्च व इंटर फीडर सेंटर हाँकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कु. पूजा व कु. शिवानी के चयन पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने दोनों खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है।

Related posts

10 JUNE

Pradesh Samwad Team

6 june

Pradesh Samwad Team

11 january

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment