Pradesh Samwad
खेल

साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021 में मध्य प्रदेश ने 17 गोल्ड 03 सिल्वर पदक जीता कर प्रदेश को किया गौरवान्वित

===================================
नेपाल देश के काठमांडू में गत 30 व 31 दिसंबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021 संपन्न हुई । जिसमें भारत, नेपाल भूटान पाकिस्तान श्रीलंका और बांग्लादेश ने भाग लिया । नेपाल रोप स्किपिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के माध्यम से सहभागिता कर 17 गोल्ड 03 सिल्वर पदक प्रदेश को किया गौरवान्वित।
रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सेक्रेटरी जनरल श्री शैलेश शुक्ला ने बताया कि साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021 के लिये मध्यप्रदेश से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था । पदक विजेता खिलाडीयो को श्री आलोक खरे-उप संचालक (लोक शिक्षण संचालनालय) ,श्रीमती उषा सिंह – सहायक संचालक (लोक शिक्षण संचालनालय) ,सुरज प्रताप सिंह ,अनूप निवारे ने खिलाडियों को बधाई और आशीर्वाद दिया । पदक विजेता खिलाडी :- अर्पित नेवारे 1 गोल्ड 1 सिल्वर, अक्षत नेवारे 2 गोल्ड, मंयक हरियाले 2 गोल्ड , सूर्यांश डहेरिया 2 गोल्ड , फलक नाज़ 2 गोल्ड , हर्ष कोलारे 2 गोल्ड , राजनंदनी सिसोदिया1 सिल्वर 1 गोल्ड , पलक डहेरिया 2 गोल्ड , अंबर जोशी 1 गोल्ड 1 सिल्वर और मान्या राजपूत 2 गोल्ड पदक हासिल किये।

Related posts

श्री कुलदीप पाटिल, सीनियर जनरल सेक्रेटरी, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया को वर्ल्ड अंडरवाटर फेडरेशन (CMAS) में सदस्य नियुक्त किया गया|

Pradesh Samwad Team

डीडीसीए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में राइट आर्म लेग स्पिनर ध्रुव चौहान की शानदार पहली हैट्रिक

Pradesh Samwad Team

डिकॉक के शतक को बेटी कियारा ने भी किया चीयर्स, पत्नी साशा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment