Pradesh Samwad
खेल

डिकॉक के शतक को बेटी कियारा ने भी किया चीयर्स, पत्नी साशा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट


दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार शतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी के लिए आई द. अफ्रीका टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही पर दूसरे छोर से डिकॉक रन बनाए जा रहे थे। डिकॉक ने भारत के खिलाफ वनडे में यह 6वां शतक है। शतक के लगाने के बाद डिकॉक की पत्नी ने इस पल को और भी यादगार बना दिया।
क्विंटन डिकॉक के शतक बनाने के बाद उनकी पत्नी साशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में टीवी स्क्रीन पर डिकॉक शतक बनाकर खड़े हुए हैं। तो वहीं साशा ने बेटी को टीवी स्क्रीन के सामने लाकर एक भावनात्मक लाइन लिखी कि बहुत बढ़िया पापा (वेल डन डैडी)। इसके साथ मेंं ही साशा ने दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल भी किया।
गौर हो कि क्विंटन डिकॉक इस साल ही बेटी के पिता बने। डिकॉक की पत्नी साशा ने 6 जनवरी को बच्चे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने कियारा डिकॉक रखा है। इसकी जानकारी डिकॉक ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी। बेटी के जन्म के बाद डिकॉक का यह पहला शतक है। इसके साथ ही डिकॉक ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज के सबसे ज्यादा शतक
23 : कुमार संगकारा, श्रीलंका
17 : क्विंटन डिकॉक, दक्षिण अफ्रीका
16 : एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया
10 : ए.बी. डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका
10 : शाई होप, विंडीज
10 : महेंद्र सिंह धोनी, भारत
भारत के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक
7 सनथ जयसूर्या (85 पारी)
6 क्विंटन डिकॉक (16 पारी)
6 एबी डिविलियर्स (32 पारी)
6 रिकी पोंटिंग (59 पारी)
6 कुमार संगकारा (71 पारी)

Related posts

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Pradesh Samwad Team

सचिन कुमार सिंह के बेट और बॉल से शानदार प्रदर्शन की बदोलत त्रिकक्ष क्रिकेट क्लब ने ब्रह्मम सिंह गुर्जर क्रिकेट कप में शानदार जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

टैनिस के 10 सबसे अमीर प्लेयर, Emma Radukanu बनीं मिलेनियर्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment