Pradesh Samwad
खेल

गुजरात टाइटंस ने किया प्लेऑफ में क्वालीफाई, गुजरात ने लखनऊ को हराया

आईपीएल 2022 के आज के मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम को गई है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे और एलएसजी के सामने जीत के लिए 145 रनों का टारगेट रखा था। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में केवल 82 रन ही बना सकी और 62 रन से बुरी तरह से हार गई। अब लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेआफ में जाने के लिए एक और मैच का इंतजार करना पड़ेगा।
इससे पहले शुभमन गिल के 63 नाबाद रन और राहुल तेवतिया के नाबाद 22 की शानदार बल्लेबाजी गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 145 रनों का लक्ष्य दिया था। गुजरात ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए। इस दौरान, रिद्धिमान साहा 5 रन को मोहसिन और मैथ्यू वेड को 10 रन पर आवेश ने पवेलियन भेजा। इसके बाद, सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे 9 ओवर के बाद टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 10वें ओवर में आवेश ने कप्तान हार्दिक को 11 रन डीकॉक के हाथों कैच आउट करा दिया।
चौथे नंबर पर आए डेविड मिलर ने गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर 16वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इस धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना काफी कठिन हो रहा था, जिसके बाद होल्डर की गेंद पर मिलर (26) कैच आउट हो गए। इसी के साथ उनके और गिल के बीच 41 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इस बीच, गिल ने 42 गेंदों में आईपीएल का 14वां अर्धशतक पूरा किया। छठे नंबर पर आए राहुल तेवतिया ने गिल का साथ दिया। दोनों ने मिलकर कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए, जिससे 18 ओवर के बाद टीम का चार विकेट के नुकसान पर पर 122 रन हो गया। 19वां ओवर फेंकने आए आवेश ने सिर्फ 6 रन दिए। 20वें ओवर में होल्डर ने 16 रन दिए, जिससे गुजरात ने चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। शुभमन गिल सात चौके की मदद से 49 गेंदों में 63 रन और तेवतिया चार चौके की मदद से 16 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अब लखनऊ को प्लेऑफ में क्वोलीफाई करने के लिए 120 गेंदों में 145 रन बनाने होंगे।

Related posts

बेयरस्टो के 92 गेंदों में 136 रन, इंगलैंड ने 5 विकेट से जीता नॉटिंघम टेस्ट

Pradesh Samwad Team

ICC ने ब्रैंडन टेलर पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगाया, देर से दी थी फिक्सर की जानकारी

Pradesh Samwad Team

लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment