Pradesh Samwad
देश विदेश

इमरान खान :एकबार फिर भारत की विदेश नीति की तारीफ की और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पर निशाना साधा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चेयरमैन इमरान खान (Imran Khan) ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और देश की सेना ने पाकिस्तान (Pakistan) को जोड़कर रखा है। इमरान खान झेलम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एकबार फिर भारत की विदेश नीति (Indian Foreign Policy) की तारीफ की और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पर निशाना साधा। सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान लगातार अलग-अलग शहरों में जलसा आयोजित कर रहे हैं।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी की खबर के अनुसार झेलम में इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ सेना के खिलाफ बातें करते थे लेकिन शहबाज शरीफ तुम कह रहे हो कि मैं सेना के खिलाफ बोल रहा था? खबर के अनुसार, खान ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं की। लेकिन क्या नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ ने कभी कश्मीर पर कुछ बोला?
इमरान का दावा- पुतिन से किया सस्ते तेल का सौदा : इमरान खान ने दावा किया कि उनकी रूस यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पाकिस्तान को सस्ते दामों पर तेल मुहैया कराने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि रूस ने पाकिस्तान को 30 फीसदी सस्ती कीमतों पर तेल देने पर सहमति जताई थी। लेकिन क्या शहबाज शरीफ की रूस से तेल खरीदने की हिम्मत है? झेलम जलसे में एक बार फिर इमरान खान ने भारत की विदेशी नीति की प्रशंसा की।
‘रूस से तेल खरीद के बावजूद अमेरिका नहीं देता दखल’ : इमरान खान ने कहा कि रूस से तेल खरीदने के बावजूद अमेरिका भारत के मामलों में दखल नहीं देता है क्योंकि नई दिल्ली की एक स्वतंत्र विदेश नीति है। लेकिन गुलाम अपने देश के लिए खड़े नहीं हो सकते। खान ने कहा कि संघीय कैबिनेट, जिसमें कई ‘अपराधी’ शामिल हैं, एक ‘कायर’, नवाज शरीफ, से मिलने के लिए लंदन जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ एक कायर और चोर है जो मौका मिलने पर विदेश भाग जाता है।

Related posts

वर्ल्ड बैंक करेगा 60 करोड़ डॉलर तक की मदद, श्रीलंका के लिए आई राहत भरी खबर

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन में ओमीक्रोन के आगे ‘फेल’ हुई ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड वैक्सीन, भारत की बढ़ सकती है टेंशन

Pradesh Samwad Team

सऊदी अरब में पाक PM के खिलाफ नारेबाजी को लेकर इमरान और 150 अन्य पर मामला दर्ज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment