Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

ओमीक्रोन संक्रमण : मप्र में एहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला


दुनिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के खतरे के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार से एहतियात के तौर प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने शाम को लोगों को एक संदेश में कहा, ‘‘ हम आज एक और फैसला कर रहे हैं कि रात्रि कालीन कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लगेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो कुछ और उपाय हम जरूर करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि अगर किसी के संक्रमित होने की पुष्टि होती है और उनके मकान में पर्याप्त स्थान है, तो ऐसे में उनका इलाज गृह-पृथकवास में रखकर किया जाएगा। अगर मकान में पर्याप्त स्थान नहीं है तो मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए जाए, ताकि परिजन संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में आज कई महीनों बाद कोविड के 30 नए मामले आए हैं। कल देश में 7,495 नये मामले आए थे। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं इन राज्यों से मध्यप्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है। पिछली बार भी पहली लहर हो या दूसरी लहर महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हुए। गुजरात में बढ़े और उसके बाद मध्यप्रदेश में। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने भुगते हैं उन्हें हम कभी भूल नहीं सकते। अगर पुरानी दोनों लहरों को भी देखा जाए तो वे हमारे प्रदेश में इंदौर-भोपाल से शुरू हुई थीं। फिलहाल इंदौर-भोपाल में प्रकरण नवंबर के महीने के मुकाबले दिसंबर में तीन गुना बढ़ गए हैं।’’
चौहान ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए लोगों के लिए बेहतर यही होगा कि अभी तक संभावित तीसरी लहर के प्रति सावधान रहें और इसी दिशा में एहतियात के तौर पर आज रात से ही रात्रिकालीन कर्फ्यू लागाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस ने अपना स्वरूप बदल लिया है और ओमीक्रोन पहले ही देश के 16 राज्यों में पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में भी इसके होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है और अध्ययनों के अनुसार यह बहुत तेजी से फैलता है।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में प्रतिदिन एक लाख मामले सामने आ रहे हैं जबकि अमेरिका में प्रतिदिन 2.5 लाख मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप में भी यह बहुत तेजी से फैल रहा है और इसलिए इससे सतर्क रहने का यह सही समय है।
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं

Related posts

Le club des bonus à sept chiffres : comment les programmes de fidélité transforment les gros joueurs en VIP de Noël

Stratégies mobiles qui font jackpot : comment les joueurs de poker transforment leurs parties en gains colossaux

Guide ultime : maîtriser les jeux‑show en live casino – Monopoly Live, Deal or No Deal Live et les nouveautés des sites de jeu

Leave a Comment