Pradesh Samwad
मनोरंजन

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को दिए थे 10 करोड़ के गिफ्ट, ईडी करेगा जब्त

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं क्योंकि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (200 Crore Money Laundering Case) में उनका नाम भा आ रहा है। वहीं, ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर भी चर्चाएं रहती हैं। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के ताबिक , ईडी ऐक्ट्रेस को मिले सभी गिफ्ट को जब्त करने की प्रोसेस में हैं।
‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से दिसंबर, 2020 से अगस्त, 2021 के बीच 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के गिफ्ट लिए थे। इन गिफ्ट्स में दो जोड़ी डायमंड इयररिंग, दो ब्रेसलेट, लुईस बटन के शूज, तीन बर्किन बैग सहित कई चीजें शामिल हैं। वहीं, सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को कथित तौर बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट दी थी। ईडी इसे भी सीज करने की तैयारी में हैं।
ईडी के अधिकारियों ने दिए गए स्टेटमेंट में जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि वह सुकेश चंद्रशेखर से साल 2017 से संपर्क में हैं और उन्होंने अपना परिचय दिवंगत जयललिता के परिवार का बताया था। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘मैं सुकेश चंद्रशेखर से फरवरी 2017 से संपर्क में हूं और 2021 में उनकी गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद से उनसे कभी नहीं मिली। उन्होंने मुझे बताया कि वह सन टीवी के मालिक हैं और जयललिता के परिवार के हैं।’ ईडी ने अपनी चार्जशीट में ऐसा लिखा है। जैकलीन फर्नांडिस ने ये भी कहा कि सुकेश चंद्रशेखर से उनकी बहन ने डेढ़ लाख डॉलर का लोन लिया है और ये भी स्वीकार किया कि 15 लाख रुपए उनके भाई के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया में रहता हैं।
जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी और हरमन बावेजा जैसे बॉलिवुड सिलेब्रिटी के नाम का खुलासा किया जिनके साथ उसके संबंध हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने अपने स्टेटमेंट में ईडी को बताया कि वह हरमन बावेजा को जानते थे और उनकी अगली फिल्म ‘कैप्टन’ को को-प्रड्यूस करने की प्लानिंग थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन हैं। उन्होंने ये भी कहा कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जेल से छुड़वाने के लिए वह उनके संपर्क में आए थे।

Related posts

ऑस्कर 2022 समारोह में नहीं होगी कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता

Pradesh Samwad Team

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक

Pradesh Samwad Team

शादी के बंधन में बंधे कर्टनी और ट्राविस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment