34.7 C
Madhya Pradesh
June 13, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

फिर आ गया पुतिन का कैलेंडर, इस बार बिना शर्ट के राइफल लिए दिख रहे हैं


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हर साल अपनी कुछ मस्तमौला सी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। चार वर्ष पहले भी उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थी। इसमें वो बिना शर्ट के मछली पकड़ने गए थे। लोगों ने तस्वीरें देखीं तो कुछ लोगों ने लिखा था कि वो सेक्सी वगती हैं तो कुछ लोगों ने उनके राष्ट्रपति का पद छोड़ मॉडलिंग करने की सलाह दी थी। अब फिर उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसमें वो बिना शर्ट के दिख रहे हैं।
साल 2022 के लिए आई उनकी 12 तस्वीरें : अब पुतिल का ऑफिशियल कैलेंडर आ गया है। इसमें रूसी राष्ट्रपति की 12 तस्वीरें हैं इसमें वो बिना शर्ट के दिख रहे हैं। उन्होंने हाथ में राइफल भी पकड़ रखी है। यह कैलेंडर आठ भाषाओं में मिलेगा, इंग्लिश, जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इतालवी, चीनी, जापानी और रूसी।
कितनी है इस कैलेंडर की कीमत : ऑनलाइन इस कैलेंडर की कीमत 17.99 यूरो है, भारतीय करंसी के हिसाब से 1500 रुपये के आसपास। इस कैलेंडर में पुतिन की तस्वीरों के जरिए उनकी लाइफ और उनका जुनून को दिखाया गया है। एक फोटो में वो दो कुत्तों के साथ खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, वो एक लेपर्ड के बच्चे के साथ भी दिखते हैं। एक फोटो में वो आइस हॉकी खेल रहे थे।
क्या बोलते हैं इसके बारे में खुद? : साल 2017 में जब पुतिन की फोटो वायरल हुई थी, तो बहुत बवाल मचा था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनके पास कुछ छुपने को कुछ नहीं है। उनकी एक और फोटो भी सामने आई थी जिसमें वो बिना शर्ट के घोड़ पर सवार देखे जा सकते हैं। पुतिन का कहना था कि वो छुट्टियों पर थे और इसमें वो कैसे भी घूमें फिरें, इसमें कोई बुराई नहीं है।

Related posts

35000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Pradesh Samwad Team

टेबल टेनिस में युवक का बराबरी से मुकाबला करती नजर आई छोटी बच्ची, प्रतिभा देखकर करेंगे तारीफ

Pradesh Samwad Team

लड़की ने उल्टे होकर तीर निशाने पर मार दिया, वीडियो देखकर कुर्सी छोड़ दोगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment