Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

शख्स ने बंदरों को यूट्यूब पर वीडियो दिखाया


कभी सोचा है कि अगर बंदर यूट्यूब पर वीडियो देखेंगे तो क्या करेंगे? अगर अबतक नहीं सोचा था तो भी यह मजेदार वीडियो देख डालिए। इस क्लिप में एक बंदा स्मार्टफोन पर बंदरों के झुंड को वीडियो दिखा रहा है। इसके बाद जो बंदर करते हैं ना, वह बताता है कि मोबाइल की आदत कितनी जल्दी लगती है!
‘बंदर यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए’ : यह वीडियो यूट्यूब चैनल MR FREE FIRE से शेयर करते हुए लिखा गया- बंदर यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए। इस 15 सेकंड के क्लिप को खबर लिखे जाने तक 51 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि 1 लाख 12 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है।
क्या है वीडियो में? : इस क्लिप में आप देख सकते एक शख्स बंदरों के झुंड को स्मार्टफोन पर वीडियो दिखा रहा है। शुरुआत में तो बंदर मोबाइल से दूर होते है। लेकिन वीडियो शुरू होने के चंद सेकंड बाद ही वे फोन को थाम लेते हैं और अपनी जानने की उत्सुकता शांत करने के लिए कभी स्क्रीन पर यूं ही उंगलियां मारते हैं, तो कभी करीब जाकर वीडियो में प्ले हो रही है चीज को समझने का प्रयास करते हैं।

Related posts

पति के साथ मलाला यूसुफजई के इस वीडियो की खूब हो रही चर्चा

Pradesh Samwad Team

भैंसा कर रहा था परेशान, हथिनी ने उठाकर पटक दिया

Pradesh Samwad Team

-56 डिग्री तापमान में हुआ हिरण का ऐसा हाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment