Pradesh Samwad
ज़रा हटके

यूएई में भारतीय की लगी बंपर लॉटरी, दोस्तों के साथ खरीदे टिकट से जीते 23 करोड़ से ज्यादा

यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी की किस्मत रातोंरात चमक उठी। रस अल खैमाह में रहने वाले भारतीय प्रवासी अबू मोहम्मद ने शनिवार को अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट ड्रॉ में Dh12 मिलियन का इनाम जीता है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह रकम करीब 23 करोड़ 84 लाख हुई। मोहम्मद ने अपने चार सहयोगियों के साथ टिकट खरीदा था और अब वह इस पुरस्कार को भी शेयर करेंगे।
दोस्तों के साथ शेयर करेंगे पुरस्कार : मोहम्मद ने जिस टिकट को जीता है उसका नंबर 027700 था और इसे 30 अगस्त को खरीदा गया था। बिग टिकट डॉ हर महीने की 3 तारीख को अबू धाबी में आयोजित किया जाता है। जब होस्ट रिचर्ड ने विजेता की घोषणा की तो मानों मोहम्मद पहले से इसके लिए तैयार थे। वह अपनी जीत की घोषणा सुनकर उत्साहित हो गए और बताया कि यह टिकट उन्होंने अपने चार सहयोगियों के साथ खरीदा था और अब वह चारों के साथ इस जीत को साझा करेंगे।
एक साल से आजमा रहे किस्मत : भारतीय के रहने वाले मोहम्मद अपनी पत्नी, मां और दो बेटिओं के साथ रस अल खैमाह में रहते हैं। वह एक शिपिंग कंपनी में ऑपरेशन्स कॉर्डिनेटर के रूप में काम करते हैं। वह पिछले एक साल से अधिक समय से अपने सहयोगियों के साथ बिग टिकट ड्रॉ में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले पिछले महीने भारत के रहने वाले सनूप सुनील ने Dh15 मिलियन जीते थे। यह रकम 30 करोड़ से भी ज्यादा थी।
पिछले महीने भारतीय ने जीते थे करोड़ों : सुनील ने जीते हुए टिकट नंबर 183947 को 13 जुलाई को खरीदा था। बिग टिकट के रिचर्ड ने सुनील को कई बार फोन किया लेकिन सुनील का फोन नहीं लगा। कई प्रयासों के बाद उनका फोन लगा लेकिन सिर्फ कुछ सेंकड के लिए कनेक्ट होकर फिर कट गया। रिचर्ड ने फोन पर सुनील को बताया कि वो जैकपॉट जीत चुके हैं लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

Related posts

केला खाने का ये फनी वीडियो देखकर लाइफ में जब भी केला खाओगे, हंस-हंस गिर जाओगे!

Pradesh Samwad Team

भविष्य की कार के लिए चींटियां बनेंगी रास्ता, एक्सीडेंट से कैसे बचाएगी उनकी ‘स्वार्म इंटेलिजेंस’ तकनीक?

Pradesh Samwad Team

शादी कर रहा था कपल, बीच में कुत्ता ने जो किया वो सबको हंसा गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment