Pradesh Samwad
खेल

वेस्टइंडीज के टीम के 9 लोग कोविड पॉजिटिव, पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज हुई स्थगित


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कैरेबियाई टीम में कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामले पाए जाने के बाद गुरुवार को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला स्थगित कर दी। पीसीबी और सीडब्ल्यूआई ने कराची में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के दौरान संयुक्त बयान जारी करके कहा कि बुधवार को आरटी-पीसीआर परीक्षणों के परिणाम आने के बाद कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 9 पहुंच गई है।
संयुक्त बयान में कहा गया है कि टीम के हितों तथा वनडे के लिए वेस्टइंडीज दल में सीमित संसाधनों को देखते हुए वनडे श्रृंखला को जून 2022 तक स्थगित करने पर सहमति बनी। यह श्रृंखला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। इसके अनुसार कि इससे वेस्टइंडीज को भी विश्व कप क्वालीफिकेशन मैचों में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उतारने का समान मौका मिलेगा। वेस्टइंडीज के जिन खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया है वे तीसरा टी20 समाप्त होने के बाद गुरुवार को ही स्वदेश रवाना हो जाएंगे।
बयान में कहा गया है कि जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया है वे कराची में पृथकवास की अवधि पूरी करेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा की व्यवस्था की जाएगी ताकि वे क्रिसमस अपने परिजनों के साथ मना सकें। वेस्टइंडीज इस टी20 और वनडे दौरे के लिये 21 सदस्यीय टीम लेकर आया था लेकिन तीसरे टी20 मैच के लिये उसके केवल 14 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे। उसके छह खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्यों का कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजिटिव आया है जबकि एक खिलाड़ी डेवोन थॉमस पहले टी20 मैच में उंगली में चोट लगने के कारण बाहर है।
इससे पहले दिन में तीसरे टी20 मैच के आयोजन को लेकर भी संदेह पैदा हो गया था क्योंकि वेस्टइंडीज बोर्ड ने पुष्टि की कि वनडे कप्तान शाई होप, बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और आलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के अलावा सहायक कोच रोडी एस्टविक और टीम के चिकित्सक डॉ आकाशी मानसिंह सभी का परीक्षण पॉजिटिव आया है। इससे पहले नौ दिसंबर को काइल मायर्स, शेल्डन कोटरेल और रोस्टन चेज के परीक्षण पॉजिटिव पाए गए थे।

Related posts

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन 6 से 17 अप्रैल तक

Pradesh Samwad Team

चम्बल की घाटियों से उभरता सितारा यशवर्धन चौहान ए डब्ल्यू कनमडीकर ट्रॉफी 2021-22

Pradesh Samwad Team

मुख्यमंत्री ने की खो-खो, कबड्डी के विधायक कप में शामिल सभी टीमों को 25-25 हज़ार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा
बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 2 जून से होगी क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment