Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

कार-साइकिल के खराब पुर्जों और घर के बेकार सामान से बना दिया हेलीकॉप्टर…हवा में उड़ा तो हैरान रह गए लोग


ब्राजील के एक व्यक्ति ने घर में पड़ी बेकार चीजों और कार-साइकिल के खराब पुर्जों से हेलिकॉप्टर बना डाला। आसमान में इस हेलिकॉप्टर को उड़ता देख लोग भी हैरान रह गए। जेनेसिस गोम्स नाम के शख्स के टैलेंट की काफी चर्चा हो रही है और लोग उसकी तारीफ कर रहे है। जेनेसिस ने लोगों को इस हेलिकॉप्टर को उड़ाकर भी दिखाया। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेनेसिस को लोगों ने बधाईयां देनी शुरु कर दी और उसके टैलेंट की सराहना की।
बताया जा रहा है कि जेनेसिस ने इस हेलिकॉप्टर में वोक्सवैगन बीटल के इंजन का शायद इस्तेमाल किया है। जेनेसिस ने इस हेलीकॉप्टर को बनाने के लिए मोटर साइकिल, ट्रक, कार और साइकिल के पार्ट्स के साथ घर के खराब सामानों का भी इस्तेमाल किया है। जेनेसिस को बचपन से हेलिकॉप्टर पर चढ़ना का काफी शौक था लेकिन कभी उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए जेनेसिस ने जुगाड़ से अपने लिए हेलीकॉप्टर ही बना लिया।

Related posts

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

सीट के लिए प्लेन में हुई लड़ाई, यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के पर मुक्के

Pradesh Samwad Team

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज था नाम : दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 112 साल की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment