Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच अंकुर क्रिकेट अकादमी और रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराकर रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी की टीम ने सेमीफाइनल प्रवेश किया । स्थानीय बॉबे अली ग्राउंड पर अंडर 25 मैं आज अंकुर क्रिकेट अकादमी ने बल्लबाज़ी करते हुए 184 रन बनाए। सार्थक सोनी ने 49, ,दिव्यश जैन ने 19 और प्रदुन्नय 18 रनों का योगदान दिया। रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के संदीप मित्तल ने 3 विकेट लिए। 185 रन के लक्ष्य को रेलवे ने अपने 9 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और मैच को 1 विकेट से जीत लिया । रेलवे की तरफ से जतिन ने 43 ओर संस्कार सिंह ने 34 रन बनाए। अंकुर क्रिकेट अकादमी से सार्थक सोनी ने 2 ओर रुद्रांश ने भी 2 विकेट लिए । आज मैन ऑफ द मैच रेलवे के जतिन को दिया गया।

Related posts

हर्षिता ने दिलाया प्रदेश को कान्स पदक 8 वी आइस स्टॉक नेशनल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी घोषित ,शफ़ीक़ क़ुरेशी ,सुशील सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष व शान्ति कुमार जैन सह सचिव बने

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी को छोड़ेंगे पीछे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment