Pradesh Samwad
खेल

हर्षिता ने दिलाया प्रदेश को कान्स पदक 8 वी आइस स्टॉक नेशनल चैंपियनशिप

हर्षिता ने दिलाया प्रदेश को कान्स पदक 8 वी आइस स्टॉक नेशनल चैंपियनशिप गुलमर्ग कश्मीर में आयोजित आठवीं स्टॉक नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी हर्षिता बारंगे ने इंडिविजुअल डिस्टेंस में स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया प्रदेश की टीम में पुरुष वर्ग में अमित कुमार बेतूल (कप्तान) शुभम सिंह, आमिल खान एलएनसीटी, शाहनवाज अहमद भट्ट एवं महिला वर्ग में शबाना खान मुलताई कप्तान,निपुन देशमुख बैतूल,मानसी रघुवंशी वीपीईएस एलएनसीटीयू ,हर्षिता वारंगे बैतूल ने भाग लिया । आइस स्टॉक एसोसिएशन के डायरेक्ट अबरार अहमद शेख ने बताया कि ये खेल विंटर ओलिम्पिक में शामिल है एवं खेलो इंडिया में भी है अतः खिलाड़ियों के लिए उपयोगी है ये भारत मे अभी नया है इसलिए इसमें संभावनाएं ज्यादा हैं। प्रदेश सचिव पंकज जैन ने बताया कि इसमें टीम टारगेट, इंडिविजुअल टारगेट, टीम चैंपियनशिप, टीम डिस्टेंस एवं इंडिविजुअल डिस्टेंस आदि कुल पांच तरह की इवेंट होते हैं। प्रतियोगिता में कुल 18 राज्यों के 200 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया हर्षिता को डॉ अनुपम चौकसे अध्यक्ष आइस स्टॉक एसोसिएशन मप्र,जलज चतुर्वेदी, आलोक खरे सचिव एसजीएफआई , सी जे जोईसन, अजय श्रीवास्तव जबलपुर, डॉ भूपेन्द्र नागर, हरपाल सिंह राजपूत,दीपेश परमार,शांतनु पांडे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदि ने बधाई दी।

Related posts

ओलिंपिक से भी किया जा सकता है बाहर, रूस को FIFA World Cup से निकाला गया

Pradesh Samwad Team

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता
सचिन का आतिशी शतक

Pradesh Samwad Team

नैतिक माथुर के शानदार खेल की बदौलत सेंट कबीर क्रिकेट अकादमी यू एस सी क्रिकेट कप के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment