Pradesh Samwad
मनोरंजन

रंगभेद के खिलाफ कार्डी बी ने उठाया कदम, डोरमैन को लगाई फटकार


रैपर कार्डी बी अश्वेत महिलाओं के लिए तब विरोध में खड़ी हो गई हैं, जब उन्हें एक नाइट क्लब के डोरमैन पर चिल्लाते हुए देखा गया। उनके प्रशंसकों ने उन्हें बताया था कि क्लब ने अश्वेत महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है।
एसशोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, डब्ल्यूएपी हिटमेकर को अपने साथी ऑफसेट के साथ क्लब में पहुंचते देखा गया था।
जैसे ही उसने अंदर जाते हुए प्रशंसकों को नमस्ते कहा, प्रशंसकों ने उसे बताना शुरू कर दिया कि बाउंसर अश्वेत महिलाओं को क्लब में नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने डोरमैन पर केवल गोरे महिलाओं को कार्यक्रम में आने देने का आरोप लगाया।
प्रशंसकों ने यह भी दावा किया कि उन्हें एक टेबल बुक करने से भी रोक दिया गया।
अपने प्रशंसकों का बचाव करते हुए, 29 वर्षीय रैपर ने डोरमैन पर चिल्लाना शुरू कर दिया, यह कहते हुए, अश्वेतों को अंदर आने दो।
बहस के बाद सुरक्षा ने जवाब दिया कि वे प्रशंसकों को पहले अंदर जाने देंगे।
इस जगह से वाकिफ एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, “ई 11 काफी नस्लवादी है। यह जल्द ही प्रकाश में आएंगे।”

Related posts

मंगेतर ट्रैविस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कर्टनी कार्दशियन

Pradesh Samwad Team

दुल्हनिया आलिया भट्ट के मंगलसूत्र की चर्चा, डिजाइन में छुपी रणबीर की सबसे फेवरेट चीज

Pradesh Samwad Team

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों को नकारा, कहा- न्याय व्यवस्था पर भरोसा, जल्द सामने आएगी सच्चाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment