24.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

सोफे के अंदर छुपा था 5 फीट का सांप, महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाई हिम्मत, ऐसे पकड़ा


कई बार घर में कुछ ऐसे जीव आ जाते हैं जिनका नाम सुनकर ही इंसान की आत्मा कांपती है। ऐसा ही एक जानवर है सांप। जी हां, जब मकान में रहने वाले शख्स को ह पता चलता है कि उसके घर में सांप छुपा हुआ है तो उसकी हालत खराब हो जीत है। बड़े बड़े सांप का नाम सुनकर ही सांस रोक लेते हैं और आराम से वहां से कलटी हो जाते हैं। क्योंकि इसकी फुर्ती इंसान को कुछ करने नहीं देती और जहरीले सांप का काटा आदमी पानी तक नहीं मांगता। एक पांच फुट का सांप फ्लोरिडा के एक घर में छुपा हुआ था। वो घर के नए सोफे के भीतर छुपा हुआ था।
पुलिस से मांगी शख्स ने मदद : जैसे ही शख्स को पता चला कि सांप उसके नए सोफे में छुपा पड़ा है, तो उसने तुंरत मदद के लिए पुलिस को कॉल किया। पुलिस को उसने अपनी लोकेशन के बारे में बताया। सांप को पकड़ने वाली टीम तुरंत वहां पहुंची। सांप नए सोफे के अंदर छुपा हुआ था। पहले पुलिस की टीम सोफे को घर से बाहर ले गई, ताकि सांप किसी पर हमला ना करे।
आसानी से नहीं आया उनके हाथ : टीम ने सोफे को खंगालना शुरू किया। लेकिन सांप सोफे के काफी भीचर छुपा हुआ था। क्लीयरवॉटर पुलिस डिपार्टमेंट ने इस रेस्क्यू की जानकारी को फेसबुक पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने सांप को रेस्क्यू करते हुए पुलिस ऑफिसर्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बाद में ले गए पेट स्टोर पर : इसके बाद वो इस 5 फुट के सांप को रेस्क्यू करके एक पेट स्टोर में ले गए। जिस शख्स का यह सोफा था उसने बताया कि उसने यह सोफा नया खरीदा था। एक दिन जब वो घर आया तो उसने लगा कि इसके नीचे सांप है।
उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई : पुलिस की टीम ने इस सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस तस्वीरों को फेसबुक पर भी शेयर किया गया।
लोगों ने किए पॉजिटिव कमेंट्स :लोगों ने जब फेसबुक पर उनकी पोस्ट पढ़ी, तो उन्होंने नीचे पॉजिटिव कमेट्स भी किए और महिला पुलिसकर्मियों की पूरी टीम की सराहना भी की।

Related posts

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो

Pradesh Samwad Team

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

महिला ने पति को बनाया ‘कुत्‍ता’, गले में चेन बांधकर स्‍टेशन पर घुमाया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment