34 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया


यह अजीब घटना चीन (China) की है। जहां बैंक के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मास्क (Mask) पहनने के लिए कहने पर एक करोड़पति (Millionaire) भड़क गया, और उसने गुस्से में आकर बैंक से अपनी सारी जमा राशि निकाल ली! इतना ही नहीं, शख्स ने बैंक कर्मचारियों को सारे नोट हाथ से गिनकर देने की विचित्र सजा भी दी। चीनी सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें वायरल हो गई हैं!
हाथ से गिनने देने को कही पूरी रकम : ‘मिरर.को.यूके‘ की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई में होंगमेई रोड पर ‘बैंक ऑफ शंघाई’ (Bank Of Shanghai) में गए एक रईस आदमी ने बैंक स्टाफ के व्यवहार व सर्विस को ‘बेहद बुरा बताते’ हुए वहां से अपनी सारी जमा पूंजी निकालने और हर नोट को बैंक कर्मियों से हाथ से गिनकर देने की मांग की।
बैंक से निकाला 5 मिलियन युआन कैश : यह शख्स, सोशल नेटवर्किग साइट वीबो (Weibo) पर ‘सनवियर’ (Sunwear) के नाम से जाना जाता है। कथित तौर पर उसने बैंक ऑफ शंघाई की ब्रांच से 5 मिलियन युआन (लगभग 5,84,74,350 रुपये ) के बैंक नोट्स निकाले। शख्स ने कहा कि उनके बुरे व्यवहार के कारण मैंने सभी पैसे निकाले और दूसरे बैंक में डाल दिए।
सोशल मीडिया पर बढ़ी फैन फॉलोइंग : शख्स ने बताया कि बैंक के सिंगल करेंसी काउंटर से इस राशि को निकालने में दो बैंक कर्मियों को करीब 2 घंटे का समय लगा। कथित तौर पर ‘सनवियर’ की इस पोस्ट के बाद उनकी ऑनलाइन फॉलोइंग बढ़कर 1.7 मिलियन हो गई है। साथ ही, बैंक कर्मियों की पैसा गिनते और उसे बैग में भरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Related posts

पालतू खरगोश को पिंजरे में बंद करना भूल गई थी एयर होस्टेस, खा गया ₹2 लाख का सामान

Pradesh Samwad Team

70 फुट ऊंची चट्टान से गिरकर भी बाल-बाल बच गया 4 साल का बच्‍चा !

Pradesh Samwad Team

1 नवंबर से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जिंदगी पर होगा सीधा असर!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment