Pradesh Samwad
ज़रा हटके

बंदे ने खरीदा सेकंड हैंड फ्रिज, सफाई करते समय मिली नोटों की गड्डियां


मामला दक्षिण कोरिया का है। यहां रहने वाले एक शख्स ने ऑनलाइन सेकंड हैंड रेफ्रिजरेटर खरीदा था। उसे क्या पता था ये पुराना फ्रिज उसे लखपति बना देगा! दरअसल, हुआ ये कि बंदे ने kimchi रेफ्रिजरेटर मंगवाया था। जब वो उसकी सफाई कर रहा था तो उसे फ्रिज के निचले हिस्से से 1.30 लाख डॉलर (लगभग 96 लाख रुपये) मिले, जिन्हें किसी ने टेप की मदद से फ्रिज के नीचे चिपकाया हुआ था।
पुलिस के हवाले कर दी पूरी रकम : स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस शख्स को यह पैसा मिला वो दक्षिण कोरिया के जेजू आइलेंड का रहने वाला है। उसे इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि फ्रिज के नीचे पैसा छुपा है। पुलिस ने बताया कि शख्स ने 6 अगस्त को पैसा मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसे फ्रिज की सफाई के दौरान उसके निचले हिस्से में नोटों की गड्डियां चिपकी मिली थीं।
96 लाख रुपये मिले फ्रिज के नीचे से :
‘एमबीसी’ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 1.30 लाख डॉलर (लगभग 96 लाख रुपये) को ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट्स में लपेटकर पैक किया हुआ था और टेप की मदद से उसे फ्रिज के नीचे चिपकाया गया था। शख्स ने आदर्श नागरिक का फर्ज निभाते हुए पूरी रकम पुलिस को सौंप दी। पुलिस उस शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिसने इस रेफ्रिजेटर को ऑनलाइन बेचा था।
इसलिए खुल गई बंदे की किस्मत… : दक्षिण कोरिया के ‘खोया पाया कानून’ के अनुसार अगर इस पैसे के असली मालिक का पता नहीं चलता तो सारी रकम उस शख्स को दे दी जाएगी, जिसे वह मिली थी। हालांकि, शख्स को उसमें से 22 प्रतिशत टैक्स सरकार को देना होगा। अगर पैसे का मालिक मिल जाता है तो भी उस शख्स को मुआवजे में अच्छा खासा पैसा मिलेगा!

Related posts

94 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा ऐस्‍टरॉइड

Pradesh Samwad Team

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच हुई फाइट, पर जीता कौन?

Pradesh Samwad Team

42 लाख के सोने का बनाया पेस्ट, तस्कर ने फिर ऐसी जगह छुपाया कि सोच भी नहीं सकते!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment