Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न कोलार ने एम सी ए को हराया

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न कोलार ने एम सी ए को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कोलार अकादमी ने एम सी ए को 50 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लबाज़ी करते हुए कोलार की टीम 265 रन बनाकर आल आउट हो गई। कोलार की ओर से राजमहेता ने 84 ओर रोहन थोराट ने 49,गोरांग जादवानी ने 48 रनों का योगदान दिया। एम सी ए की ओर से देवेंद्र पंचाल ने 6 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी एम सी ए की पूरी टीम 215 रनों पर आल आउट हो गई। सागर शुक्ला ने 35 ओर अंश पुरोहित ने 32 रन बनाए। देवेंद्र पांचाल ने 50 रनों का योगदान दिया। कोलार के देवांश ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए । आज मैन ऑफ द मैच भोपाल क्रिकेट समिति के सदस्य सागर रायकवार ने देवांश ओर राजमेहता को सयुक्त दिया । कल का मैच एन सी सी सी ओर आई पी सी के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

द्वितीय किरण चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 12 : सेठी स्पोर्ट्स और डी सी बाल भवन द्वितीय किरण चोपड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँची।

Pradesh Samwad Team

राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो बने त्यागी, पंजाब किंग्स दो रन से हारा

Pradesh Samwad Team

डेफ ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता गौरांशी का भोपाल में भव्य स्वागत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment