28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर संभाग की क्रिकेट संघ के तत्वधान में इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग 16 का आयोजन रानीताल क्रिकेट मैदान पर किया जा रहा है। आज का मैच मंडला मेकल क्रिकेट क्लब व डिंडोरी सीपी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे दो दिवसीय मैच के पहले सिन खेलते हुए मैंकल क्रिकेट क्लब मंडला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। मेकल क्लब मंडला से रन बनाने वाले खिलाड़ी प्रखर पांडे 54 रन 8 चौके और एक छक्के की मदद से श्रेयांश तिवारी ने 13 रन का योगदान दिया। डिंडोरी सीपी क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए कुबेर मरावी ने 11 ओवरों में 17 रन देकर छह विकेट प्राप्त किए । कृपा अंशु वर्मा ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडोरी सीपी क्रिकेट क्लब 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना चुकी है जिसमें खेलते हुए खिलाड़ी अनीश पटेल 9 रन दीपेश मरावी 0 रन पर खेल रहे हैं लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीपी क्रिकेट क्लब डिंडोरी को 67 रनों की बढ़त प्राप्त करने के लिए आवश्यकता है और उनके 7 विकेट बाकी है। कल का दिन शेष कल प्रातः 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

Related posts

राहुल डागोर एंव श्री अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाँकी प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मप्र अकादमी के स्टार ओलंपियन ऐश्वर्य एवं अविनाश ने स्वर्ण पदक पदक पर साधा निशाना

Pradesh Samwad Team

सारांश ट्रॉफी: दूसरे फाइनल में डीजीपी 11 ने बीएसएनएल 08 को 76 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment