Pradesh Samwad
ज़रा हटके

मछली पकड़ते शख्स का पैर मगरमच्छ के जबड़े में फंसा, छोटे से चाकू के दम पर जीती मुश्किल जंग


इंसान और मगरमच्छ की लड़ाई में अक्सर जीत ‘पानी के शिकारी’ की होती है बशर्ते इंसान के पास बचने के लिए कोई बड़ा हथियार न हो। लेकिन एक शख्स ने छोटे से चाकू की मदद से खतरनाक मगरमच्छ को हरा दिया। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक 60 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को एक बड़ा मगरमच्छ नदी में खींच रहा था। लेकिन उसने ‘पॉकेट नाइफ’ को उसके सिर में बार-बार घोंपा और खतरनाक शिकारी के जबड़े से बच निकला।
क्वींसलैंड राज्य पर्यावरण विभाग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी केप यॉर्क प्रायद्वीप में एक नदी के तट पर भयानक हमले से बचने के बाद घायल व्यक्ति खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा। शख्स पिछले हफ्ते केर्न्स से लगभग पांच घंटे ड्राइव करके होप वेले के पास अपनी प्रॉपर्टी पर मछली पकड़ने गया था। उसने नदी के किनारे से एक बैल को दूर भगाया ताकि आराम से वह मछली पकड़ सके। तभी वहां एक मगरमच्छ आ गया।
मगरमच्छ ने शख्स को पानी में खींचा : विभाग ने एक बयान में कहा कि वह पानी में मछली पकड़ने के लिए अपनी छड़ी डालने ही वाले थे। तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया, जिसे उन्होंने कुछ ही सेकेंड पहले देखा था। मगरमच्छ ने अपने जबड़े में उनका जूता जकड़ लिया था। लेकिन वह एक मैंग्रोव पेड़ को मजबूती से पकड़े हुए थे और लगातार बाहर रहने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि जल्दी ही वह इस ‘रस्साकशी’ में हार गए और मगरमच्छ ने उन्हें पानी में खींच लिया।
पॉकेट नाइफ से मगरमच्छ को दी मात : शख्स ने बताया कि जैसे ही वह पानी में घुसा, उसने अपनी बेल्ट से अपना चाकू निकाला और मगरमच्छ के सिर पर तब तक वार किया जब तक वह उसके जबड़े से आजाद नहीं हो गया। घायल शख्स नदी के तट पर आया और इलाज के लिए अस्पताल गया। मंगलवार को उनका इंटरव्यू करने वाले वन्यजीव अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनकी चोटों से मगरमच्छ के हमले का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Related posts

चीते और लकड़बग्घे को ‘मामू’ बना गया हिरण, लोग बोले- इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

Pradesh Samwad Team

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच हुई फाइट, पर जीता कौन?

Pradesh Samwad Team

चिकन पर बाज ने किया हमला, हीरो बनकर जान बचाने आया बकरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment