Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘सिंघम 3’ लाने की तैयारी में रोहित शेट्टी


फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singham 3) के ड्राफ्ट पर काम चल रहा है और मेकर्स अगले साल सितंबर में इस प्रॉजेक्ट को शुरू करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर स्वतंत्रता दिवस, 2023 में रिलीज होने सकती है।
‘सिंघम’ (Singham) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (Singham Returns) की सक्सेस के बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर दर्शकों के लिए फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लाने की तैयारी में हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी कश्मीर के रियल लोकेशन पर फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singham 3) की शूटिंग करेंगे। फिल्म में अजय देवगन (सिंघम) शांति के लिए एंटी-नैशनल एलिमेंट से लड़ते नजर आएंगे।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिल्म के ड्राफ्ट पर काम चल रहा है और मेकर्स अगले साल सितंबर में इस प्रॉजेक्ट को शुरू करने के लिए तैयार हैं। सोर्स बताते हैं, ‘ये बड़े पर्दे पर स्वतंत्रता दिवस, 2023 में रिलीज होने सकती है। हमेशी की तरह रोहित शेट्टी जल्द ही कश्मीर, दिल्ली और गोवा में फिल्म की शूटिंग करेंगे।’
कहा जा रहा है रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम 3’ कॉप यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म होगी। रोहित शेट्टी अपने यूनिवर्स के आयरन मैन को दूसरे लेवल पर ले जाने चाहते हैं। रोहित शेट्टी के लिए सिंघम सबसे प्रभावशाली कैरेक्टर है और वह फिल्म ‘सिंघम 3’ के साथ चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाना चाहते हैं। रोहित शेट्टी न सिर्फ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं बल्कि बड़े पैमाने पर ऐक्शन भी डिजाइन कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी की दीवाली के मौके पर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई है। इस फिल्म अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हैं। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में हैं। उधर, अजय देवगन आखिरी बार ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आए थे। अब वह ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘मेडे’, ‘मैदान’, ‘थैंक गॉड’ और ‘दृश्यम 2’ में काम करते दिखाई देंगे।

Related posts

जान कुमार सानू ने बयां किया दर्द ‘पिता कुमार सानू का बेटा होने के चलते धोना पड़ा नौकरी से हाथ’

Pradesh Samwad Team

रणबीर कपूर ने कहा : हम सिर्फ तीन सबसे अच्छे दोस्त थे, आलिया और मैं, अयान के साथ बैठकर इस फिल्म का सपना देख रहे थे, और उसके लिए तैयार थे

Pradesh Samwad Team

दीपिका पादुकोण : सफल रिश्ते की कुंजी कम्यूनिकेशनहोता है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment