Pradesh Samwad
मनोरंजन

जान कुमार सानू ने बयां किया दर्द ‘पिता कुमार सानू का बेटा होने के चलते धोना पड़ा नौकरी से हाथ’

दिग्गज और मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार अक्सर अपने खुलासों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जान ने अपने संघर्षों को दिनों को याद किया है। उन्होंने खुलासा किया है पिता कुमार सानू की वजह से उन्हें नौकरी में रिजेक्ट होना पड़ा था।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में जान कुमार सानू ने बताया कि उन्हें कुमार सानू का बेटा होने की वजह से बहुत बार नुकसान झेलना पड़ा है। बड़े गायक का बेटा होने की वजह से नौकरी से रिजेक्ट भी होना पड़ा है।
उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि मैं किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा किए गए प्रयासों से दोगुना संघर्ष कर रहा हूं क्योंकि मैं कुमार शानू का बेटा हूं। लोग सोचते हैं कि मैं चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ हूं और मेरे लिए सब कुछ आसान हो जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। मैं अन्य लोगों के बारे में बात नहीं कर सकता, मैं अपने बारे में बात कर सकता हूं। लोग सोचते हैं कि यह आदमी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ था और उसके पास बहुत काम है। तो किसी ऐसे व्यक्ति की मदद क्यों करें जो पहले से ही इतना विशेषाधिकार प्राप्त है। चलो किसी और को मौका दें।’
जान ने आगे बताया ‘इस सोच ने मेरे खिलाफ कई सालों तक काम किया है। लोगों ने मुझे गाते हुए सुनने से पहले ही मुझे ठुकरा दिया था। उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और सिर्फ यह मान लिया है कि मेरे पास बहुत काम होगा। मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं और खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा हूं।’
बता दें, जान कुमार सानू को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में देखा गया था। शो में रहते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसी शो में सिंगर ने खुलासा किया था कि उनके माता-पिता तब एक-दूसरे से अलग हो गए जब उनकी मां प्रेंग्नेंट थी। मेरे पिता कभी भी मेरे जीवन का हिस्सा नहीं रहे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी एक गायक के रूप में मेरा सपोर्ट या प्रचार क्यों नहीं किया।’

Related posts

हर सफल आदमी कुछ अनैतिक काम करें ये ज़रूरी नहीं है -इमरान हाशमी

Pradesh Samwad Team

उमा थुरमन ‘सुपर पम्पड’ सीरीज में एरियाना हफिंगटन की भूमिका निभाएंगी

Pradesh Samwad Team

धोखाधड़ी मामला: ‘मद्रास कैफे’ एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल हुईं गिरफ्तार,200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment