Pradesh Samwad
खेल

राजर्षि श्री परमानंद भाई पटेल जन्म शताब्दी वर्ष 2021-22


रानीताल क्रिकेट स्टेडियम में पटेल इलेवन विरुद्ध प्रशासन इलेवन के मध्य T-20 क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पटेल इलेवन ने 13 रनों से विजय प्राप्त की।
मैच के मेंन ऑफ द मैच मनीष भल्ला रहे । उन्होंने शानदार गेंदबाजी 6 विकेट लिए। पूर्व वित्तमंत्री तथा पश्चिम के विधायक माननीय श्री तरुण भनोट को सर्वक्षेष्ठ बल्लेबाज , हरफनमौला खिलाड़ी नितिन पांडेय को उनकी शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए प्रदान किया गया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये पटेल इलेवन ने 20 ओवरों मे सभी विकेट खो कर 101 रह बनाये। जिसमे हर्ष पटेल ने 16 रन तथा अर्जुन पटेल ने 10 रन बनाए। प्रशासन इलेवन से गेंदबाजी करते हुए आशीष राजपूत ने 4 विकेट तथा राजीव ने 3 विकेट ,सौरभ शर्मा ने 2.
जबाब में प्रशासन इलेवन ने 17 ओवरों में सभी विकेट खो कर 88 रह बनाये। जिसमे नितिन पांडेय ने 34 रन, सुनील चंन्दे ने 10 रन बनाये। पटेल इलेवन से मनीष भल्ला ने 6 विकेट लिए। मैच के अंपायर पवन सिंधिया, विष्णु पटेल तथा स्कोरर अमित यादव रहे और मंच का संचालन इस्लामिन खान द्वारा किया गया।
पुरुष्कार वितरण माननीय श्री अजय विश्नोई (विधायक पाटन, पूर्व मंत्री), श्री तरुण भनोट (विधायक , पूर्व मंत्री) , श्री विनय सक्सेना( विधायक मध्य ), श्री श्रवण भाई पटेल, प्रणव भाई पटेल ,शोभा बेन पटेल, निशित भाई पटेल (पूर्व विधायक व अध्य्क्ष जबलपुर डिवीज़न), नीलेश अवस्ती (पूर्व विधयक पाटन),राजेश करसोलिया, राजेश बड़ेरिया, सौरभ नाटी शर्मा जी,द्वारका मिश्रा, डॉ राजेश धीरवानी, जे.डी. सी. ए. सचिव श्री धर्मेन्द्र पटेल, किरण भाई अमीन, नितिन भाई साह , अग्रज शर्मा आदि की उपस्थिति सराहनीये रही।

Related posts

जिला स्तरीय एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा चयन स्पर्धा 27 नवंबर से

Pradesh Samwad Team

टी20 विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, उनकी जगह लेगा यह तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment