Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब के फाइनल मैच में यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने पहले दिन पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 255 रन बनाए। नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब और नर्मदा क्रिकेट एकेडमी नर्मदा पुरम के बीच खेला जा रहा है जिसमें नर्मदा क्रिकेट एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदा पुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अखिल यादव 46 रन तनय जैन 37 रन का योगदान दिया । नर्मदा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीरज गौर 3 विकेट करण यादव 2 विकेट अनुराग मालवीय 2 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात नर्मदा क्रिकेट एकेडमी ने अपनी पारी में बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। कल मैच का दूसरा दिन है।

Related posts

13 april

Pradesh Samwad Team

विवेक सागर प्रसाद व नीलाकांता शर्मा को भारत सरकार के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन नीरो ने वनडे में लगाया तिहरा शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment