Pradesh Samwad
ज़रा हटके

यूट्यूबर ने ऑनलाइन शुरू किया ‘स्क्विड गेम’, जीतने वाले को इनाम और हारने वालों मिली ‘सजा’

दक्षिण कोरियाई शो ‘स्क्विड गेम’ रिलीज के बाद से पूरी दुनिया में जमकर मशहूर हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इस शो ने सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर हैलोवीन कल्चर और अब Omegle चैट को प्रभावित किया है। हाल ही में म्यूजिशियन और कंटेंट क्रिएटर रॉब लैंडेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने Omegle पर नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘स्क्विड गेम’ का एक ऑनलाइन संस्करण शुरू किया है।
वीडियो में रॉब स्क्विड गेम की तरह गुलाबी कपड़ों और काले मुखौटे पहने नजर आ रहे हैं। उनके मुखौटे पर चौकोर आकार बना हुआ है। ओमेगल पर उन्होंने लोगों से बदली हुई आवाज में बातचीत की। चूंकि नेटफ्लिक्स शो में गेम के विजेता ने 456 नंबर पहना था इसलिए रॉब ने भी अपने गेम शो के विनर के लिए 456 डॉलर का इनाम रखा है। ओमेगल पर कुछ लोग अपने मैच के रूप में ‘स्क्विड गेम’ के गुलाबी सैनिक को देखकर हैरान हो गए।
क्या था गेम का पहला टास्क? : कई लोग वर्चुअल स्क्विड गेम में हिस्सा लेने और पैसे जीतने के लिए तुरंत तैयार हो गए। रॉब ने अपने गेम शो के दर्शकों को ‘स्क्विड गेम’ की तर्ज पर ‘वीआईपी’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने दर्शकों से कमेंट बॉक्स में संभावित विजेता पर अपना ‘दांव’ लगाने का भी आग्रह किया। पहले गेम में सात खिलाड़ी शामिल हुए जिन्हें एक मिनट में 30 सिट-अप्स या पुश-अप्स पूरा करने का टास्क दिया गया।
फेल होने पर क्या मिली सजा? : स्क्विड गेम के वर्चुअल संस्करण में टास्क को पूरा करने में फेल होने पर दंड के रूप में खिलाड़ियों का कॉल तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया जाता। पहले राउंड में खिलाड़ी अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करते दिखे। जैसे ही गेम का टाइमर शुरू हुआ, रॉब ने अपने वायलिन पर स्क्विड गेम का म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। सात में से छह खिलाड़ियों ने दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया।

Related posts

भालू का अमेजॉन पैकेज चुराने का वीडियो वायरल, क्या था बॉक्स में?

Pradesh Samwad Team

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

पानी के अंदर जेगुआर ने किया शिकार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment