Pradesh Samwad
मनोरंजन

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस बोले- जोड़ी सलामत रहे


हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी के सिर में अपना सिर सटाए हैं और उन्हें कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं।
बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हाल ही में अपने फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के साथ अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। उनकी बर्थडे पार्टी में धर्मेंद्र (Dharmendra), ईशा देओल, रमेश सिप्पी और संजय खान पहुंचे थे। अब हेमा मालिनी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति धर्मेंद्र के साथ की एक प्यारी सी तस्वीर ( Hema Malini And Dharmendra Photo) शेयर की है। इसके साथ ही नोट शेयर कर जन्मदिन की बधाई देने वालों का धन्यवाद दिया है।
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी के सिर में अपना सिर सटाए हैं और उन्हें कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। हेमा मालिनी ने इसके साथ एक नोट लिखा, ‘एक बड़ा धन्यवाद उन सभी को जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर प्यारे संदेश भेजे और मुझे शुभकामनाएं दीं। मैंने उन सभी को संदेशों को देखा और मैं आप सभी से इतना प्यार पाकर खुशी और कृतज्ञता से भर गई हूं। आप सभी का धन्यवाद… जश्न के बाद आराम।’
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘रब ने बना दी जोड़ी, बॉलिवुड बेस्ट कपल।’ एक अन्य फैन ने कॉमेंट किया, ‘आप की जोड़ी सलामत रहे।’
हेमा मालिनी ने अपने जन्मदिन पर खुलासा किया था धर्मेंद्र ने शुरुआत में उनकी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के डांस सीखने का विरोध किया था। हेमा मालिनी ऐक्ट्रेस होने के साथ भारतनाट्यम डांसर भी हैं। वहीं, धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।

Related posts

भाग्यश्री ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में जज के रूप में करेंगी डेब्यू

Pradesh Samwad Team

एम्बर हर्ड 50 मिलियन डॉलर मानहानि मामले में फिर से दे सकती हैं गवाही

Pradesh Samwad Team

बीच सड़क ही शुरू हो गई दोनों की गपशप, लंबे समय बाद मिलीं सहेलियां करीना-काजोल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment