Pradesh Samwad
मनोरंजन

बीच सड़क ही शुरू हो गई दोनों की गपशप, लंबे समय बाद मिलीं सहेलियां करीना-काजोल

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर खान और काजोल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से हैं। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। काजल और करीना में ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी उतनी ही अच्छी है, जितनी कि ऑनस्क्रीन। दोनों एक्ट्रेस को काफी समय बाद एक साथ पब्लिक प्लेस पर देखा गया, जहां दोनों ने कुछ समय तक बातें की और बाद में चलीं गईं। अब दोनों एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, हाल ही में करीना और काजोल को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया, जहां दोनों की ट्विनिंग देखने को मिली। इस दौरान करीना व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ बालों का बन बनाए कैजुअल और परफेक्ट दिखीं। वहीं काजोल भी इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में चेहरे पर चश्मा लगाए जबरदस्त दिखीं।
इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाल-चाल जानती और फैमिली की बातें करती दिखीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना काजोल से पूछ रही हैं, ‘क्या चल रहा है?’ वहीं, काजोल पूछती हैं- ‘तुम्हारा नया बेबी कैसा है?’ करीना कहती हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका छोटा बेटा एक साल का हो गया है। इसके बाद करीना ने काजोल से उनके कोविड एक्सपीरियंस के बारे में पूछा। इसपर काजोल बोलीं, ‘मैं कोविड रिटर्न हूं।’ इसी बीच करीना ने पूछा कि अजय ने वायरस से कैसे खुद को बचाया, इसपर काजोल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अजय ने ऐसा कैसे किया। काजोल ने मजाक मजाक में कहा उन्हें किसी ने कहा कि अजय स्मोकर हैं इसलिए ऐसा हुआ है।
इस छोटी सी मुलाकात के बाद काजोल और करीना कपूर ने एक दूसरे को गले लगाया और चली गईं। दोनों फ्रेंड्स को लंबे समय बाद एक साथ देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, काजोल और करीना कपूर ने फिल्म कभी खुशी कभी गम और वी आर फैमिली में एक साथ काम किया है। कुछ समय पहले काजोल ने करीना कपूर के रेडियो शो What Women Want पर शिरकत की थी। इस शो में काजोल ने बताया था कि उनकी बेटी न्यासा को उनकी फिल्म वी आर फैमिली बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

Related posts

डेनियल क्रेग: बॉन्ड की भूमिका ने मुझे बदल दिया

Pradesh Samwad Team

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक

Pradesh Samwad Team

एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता एड ऐस्नर का 91 साल की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment