Pradesh Samwad
मनोरंजन

जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी श्रद्धांजलि, फोटो वायरल


हॉलीवुड स्टार और पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना ने शनिवार को दिवंगत टेलीविजन स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी। टेलीविजन स्टार और बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ का 40 वर्ष की अवस्था में 2 सितंबर को अचानक निधन हो गया। सीना ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर को दो घंटे में 357,396 लाइक्स मिले और यह फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर वायरल हो गई।
इस पोस्ट को सिद्धार्थ की ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के सह-कलाकार वरुण धवन और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया।
हालांकि हॉलीवुड स्टार ने तस्वीर के साथ कुछ नहीं लिखा है।
भारतीय छोटे पर्दे पर एक लोकप्रिय चेहरा सिद्धार्थ का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ।
यह पहली बार नहीं है जब सीना ने किसी भारतीय अभिनेता की तस्वीर लगाई है। पिछले साल उन्होंने दिवंगत सितारों ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत को इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी थी।
उन्होंने बॉलीवुड के लाइववायर स्टार रणवीर सिंह की एक फैन के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी।

Related posts

‘राउडी राठौर 2’ पर शुरू हो चुका है काम, एक बार फिर सोनाक्षी के साथ अक्षय मचाएंगे धमाल

Pradesh Samwad Team

‘डाउटन एबे: ए न्यू एरा’ के सीक्वल की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाई गई

Pradesh Samwad Team

मां सलमा की गोद में सलमान खान की ‘जन्नत’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment